फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Development work will be done from eleven crores, cleanliness ranking will also improve

ग्यारह करोड़ से होंगे विकास के काम, स्वच्छता रैकिंग में भी होगा सुधार

Wed, 06 Apr 2022 01:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done from eleven crores, cleanliness ranking will also improve
मोहाली। शहर में चल रहे विकास कार्यों को तेजी देने और स्वच्छता रैंकिंग को सुधारने की दिशा में नगर निगम का पूरा ध्यान लग गया है। मंगलवार को नगर निगम की वित्त एवं ठेका कमेटी की अहम बैठक में इस संबंधी करीब 11 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए हैं। इस बैठक में मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने साफ किया है कि पूरे इलाके में एक समान विकास कार्य करवाए जाएंगे। किसी भी एरिया के साथ भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को काम की गुणवत्ता पर ध्यान देने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

नगर निगम भवन में हुई वित्त एंड ठेका कमेटी की इस बैठक में मुख्य रूप से रोड-गलियों की सफाई का काम, पार्कों के सौंदर्यीकरण का काम, सफाई मुलाजिमों को दी जाने वाली गारबेज रेहड़ियों और अन्य सामान खरीदने संबंधी एक करोड़ के वर्क ऑर्डर जारी किए गए हैं। इसके साथ ही विकास कार्यों से जुड़े 10 करोड़ रुपये के नए प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इनके वर्क ऑर्डर अगली बैठक में जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही नगर निगम की खस्ताहाल चल रही फॉगिंग मशीनों को ठीक करवाने संबंधी प्रस्ताव भी पास हुआ। क्योंकि नगर निगम ने अगले हफ्ते से फॉगिंग करवाने की तैयारी कर ली है। इलाके में हर साल डेंगू और मलेरिया के केस सबसे ज्यादा आते हैं। ऐसे में लोगों को दिक्कत न उठानी पड़े। इस वजह से इस दिशा में काम किया गया है। याद रहे कि राज्य में नई सरकार आने के बाद नगर निगम के मेयर की तरफ से इलाके सभी 50 पार्षदों को पत्र लिख गया था। साथ ही उनके इलाकों में होने वाले कामों संबंधी विवरण मांगा गया था। मेयर ने कहा था कि इसके बाद इलाके में विकास कार्य करवाए जाएंगे। पिछले साल सर्वेक्षण में नगर निगम मोहाली को 81वां स्थान मिला है।
विज्ञापन

ट्रैफिक लाइट्स लगाकर रोकेंगे सड़क हादसे
इलाके में बढ़ रहे हादसों को रोकने के लिए इलाके में कुछ जगह नई ट्रैफिक लाइट्स लगाई जाएंगी। मंगलवार को हुई बैठक में इस संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इस दौरान दो जगह लाइट्स लगेंगी। इसमें महाराजा रणजीत सिंह अकेडमी और आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ के पास लाइट्स लगाई जाएंगी। यह दोनों एरिया काफी अहम हैं। यहां पर आवाजाही अधिक रहती है। इसके अलावा गांव सोहाना की धर्मशाला का काम करवाने संबंधी प्रस्ताव पास किया गया। राज्य सरकार से मंजूरी मिलते ही प्रोजेकट पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून तक रोड-गलियों की होगी सफाई
नगर निगम की बैठक में इलाके को बारिश के दिनों में होने वाले जलभराव से बचाने के लिए भी रणनीति बनी। इस मौके पर तय किया गया है कि जून तक हर हाल में रोड़-गलियों की सफाई का काम कर लिया जाएगा। जिससे लोगों को जुलाई के बाद बारिश के मौसम में किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े। मेयर ने कहा कि इस काम को इलाके के पार्षदों के सुझाव के साथ किया जाए, जिससे बाद में इलाके के लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े।

अब रिहायशी एरिया में अच्छी तरह होगी सफाई
अब इलाके के रिहायशी एरिया में अच्छे तरीके से सफाई का काम हो पाएगा। नगर निगम करीब 70 नई रेहड़ियां खरीदने जा रहा है। इसमें गीले और सूखे कूड़े के लिए अलग से व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा हर एरिया को बीट में बांटा गया है। प्रत्येक सफाई मुलाजिम को निश्चित जगह तक सफाई करनी होगी। इसके अलावा सफाई मुलाजिमों को अन्य अच्छी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed