फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Development using public funds: 50 lakh grant for Badmajra

Mohali News: जनता के पैसे से विकास, बड़माजरा को 50 लाख रुपये का अनुदान

Sat, 29 Aug 2026 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Development using public funds: 50 lakh grant for Badmajra
मोहाली। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को बड़माजरा गांव में ''लोक मिलनी'' कार्यक्रम के दौरान विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के कर के पैसे को शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसे विकास कार्यों पर खर्च कर रही है।
विज्ञापन


मान ने बड़माजरा के विकास के लिए 50 लाख रुपये के अनुदान की घोषणा की। गांव में करीब डेढ़ करोड़ रुपये के विकास कार्य पहले से चल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले सत्तर वर्षों में पंजाब में कई सरकारें आईं, पर आम लोगों की स्थिति में बदलाव नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुफ्त बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं से विपक्षी दल परेशान हैं। मान ने बताया कि पंजाब के 90 फीसदी से अधिक घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का नीट में चयन 2021 के 80 से बढ़कर 2026 में 882 हो गया है। उन्होंने कांग्रेस और अकाली दल पर पंजाब को पीछे धकेलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन



विकास और जन सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता पारंपरिक पार्टियों को जवाब देगी। राज्य में 3100 खेल स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा, 1587 गांवों तक नहर का पानी पहुंचाया गया है। सरकार सड़कों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed