{"_id":"6731ff9cca4c15a312092bcd","slug":"details-sought-on-construction-of-underpass-and-shifting-of-garbage-collection-point-mohali-news-c-71-1-mli1006-121745-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: अंडरपास बनाने और कूड़ा कलेक्शन पॉइंट स्थानांतरित करने पर मांगा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: अंडरपास बनाने और कूड़ा कलेक्शन पॉइंट स्थानांतरित करने पर मांगा ब्योरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोसाइटियों के प्रधानों ने डीसी को सौंपा था ज्ञापन, डीसी ने लगाई थी अफसरों की ड्यूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। पिछले मंगलवार पांच नवंबर को 25 सोसाइटियों के प्रधानों के प्रतिनिधि ने डीसी दफ्तर में दो मुख्य मांगों का ज्ञापन सौंपा था। इनमें मुख्य मांग थी कूड़े के कलेक्शन पॉइंट को ढकोली मेन रोड से हटाकर स्थानांतरित करने की और दूसरी रेलवे फाटक पर बनने वाले अंडरपास की।
दोनों मांगों को लेकर डीसी ने अधिकारियों को काम करवाने और जल्द पूरा करने के निर्देश दिया था और इनका ब्योरा एक सप्ताह में सोसाइटी के प्रतिनिधियों से साझा करने को कहा था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सात दिन गुजरने के बाद सोसाइटियों के प्रधानों ने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मांग ली है और फिर से डीसी के पास जाने की तैयारी की है।
उरवा, जो ढकोली के 14 सोसाइटियों की संस्था है, के प्रधान कुलभूषण राय शर्मा भी उन प्रतिनिधियों में शामिल थे। उनके अनुसार अब तक कोई काम नहीं हुआ है। कूड़ा तो अब हर दूसरे दिन उठाया जाता है पर उसका पॉइंट स्थानांतरित नहीं किया गया। अधिकारी जरूर दो बार यहां आ चुके हैं। पूछने पर अधिकारियों ने बताया कि कूड़े का पॉइंट जिस जगह किया जाना है वहां के लोग इजाजत नहीं दे रहे। इसलिए उन्होंने पुलिस से मदद मांगी है जिस पर 19 तारीख को कार्रवाई होनी है। अंडरपास पर अधिकारी कोई ठोस जानकारी नहीं दे पाए, उनका कहना था कि यह गेंद अब पीडब्ल्यूडी और रेलवे के पाले में है। उन्हीं को पता है कि अंडरपास कब बनाया जाएगा लेकिन यहां की जनता को अब इसके बनने का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि रेलवे अंडरपास बनने से करीब 20 हजार राहगीरों को फाटक बंद होने राहत मिलेगी। गौरतलब है कि ढकोली के इलाके में रेलवे फाटक के पास लगभग 29 सोसाइटियां हैं, जिनमें हरमिटेज, शालीमार, कामधेनु, ग्रीन वैली, पाइन होम्स, एमएस एनक्लेव इत्यादि शामिल हैं। इसके अलावा यहां का हेल्थ सेंटर, पुलिस थाना, और पीरमुछल्ला की कनेक्टिंग रोड पड़ती हैं।
विज्ञापन
अंडर पास पर अधिकारी क्या बोले
हमने अपना काम कर दिया है। हमारी तरफ से या नगर काउंसिल जीरकपुर की तरफ से कोई कार्य लंबित नहीं है। रुपयों का भुगतान भी हो चुका है। इसके आकार और शेप को अब रेलवे और पीडब्ल्यूडी को देखना है। इसमें एक खंबा जरूर है जिसे हटाना है या नहीं उस पर फैसला संबंधित विभाग को बता दिया है। अब जनता को इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
चरणपाल सिंह, एमई, नगर परिषद, जीरकपुर
कोट
कूड़े का पॉइंट स्थानांतरित कर जहां पर जाना था उस इलाके के स्थानीय निवासियों के विरोध के चलते यह नहीं किया जा सका। हमने इस नए इलाके में कूड़ा पॉइंट बनाने के लिए 19 तारीख को पुलिस की मदद के लिए पुलिस के उच्च अधिकारियों को लिखा है।
गुरप्रीत सिंह, एमसी अधिकारी