फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Despite the ban, a person brought weapons into the marriage palace, fired in the air, FIR

Mohali News: पाबंदी के बावजूद मैरिज पैलेस में हथियार लेकर आया व्यक्ति, हवाई फायर किया, एफआईआर

Mon, 25 Nov 2024 07:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:39 AM IST
विज्ञापन
Despite the ban, a person brought weapons into the marriage palace, fired in the air, FIR
मोहाली। पाबंदी के बावजूद मैरिज पैलेस में हथियार लेकर आने व हवाई फायर करने के आरोप में व्यक्ति पर सोहाना थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान गुरतेज सिंह उर्फ तेजी निवासी गांव सफीपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने पैलेस की सीसीटीवी फुटेज निकाली, जिसमें गुरतेज सिंह हवाई फायर करता नजर आया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर मामला दर्ज कर दिया।
विज्ञापन


हवलदार ज्ञान सिंह ने अपने बयान में बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ स्नेटा में अवतार ढाबे के पास मौजूद था। उसे गुप्त सूचना मिली कि गांव नगियाडी के ग्रैंड रोमानिया मैरिज पैलेस में शादी समारोह चल रहा है। जहां गुरतेज सिंह उर्फ तेजी पाबंदी के बाद हथियार लेकर आया हुआ है। उसने डीजे पर पिस्टल से 3 से 4 हवाई फायर कर दिए। इस लापरवाही से किसी व्यक्ति को जानी नुकसान पहुंच सकता था। पुलिस ने तुरंत पैलेस में रेड की और तेजी को पिस्टल के साथ काबू कर लिया। बता दें डीसी मोहाली के निर्देशों के अनुसार शादी पार्टी या अन्य समागम पैलेस में हथियार लेकर आने पर पाबंदी है। उसके खिलाफ सोहाना थाने में आर्म्स एक्ट व बीएनएस की धारा 223, 125 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed