{"_id":"5e5976f58ebc3ef3b13b6d53","slug":"derabassi-to-get-4-new-sports-stadiums-harjinder-rangi-mohali-news-pkl368074067","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेराबस्सी को मिलेंगे 4 नए खेल स्टेडियम : हरजिंदर रंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेराबस्सी को मिलेंगे 4 नए खेल स्टेडियम : हरजिंदर रंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी। नगर काउंसिल की तरफ से आगामी वित्त वर्ष के दौरान डेराबस्सी शहर को 4 नए खेल स्टेडियम दिए जाएंगे। ये कहना है कि नगर काउंसिल के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह रंगी का। शुक्रवार को नगर काउंसिल दफ्तर में स्थानीय पार्षदों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विकास कार्यों के अलावा सालाना बजट के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।
शुक्रवार को नगर काउंसिल के अध्यक्ष हरजिंदर रंगी के नेतृत्व में हाउस की बैठक आयोजित किया गया। इसमें वित्त वर्ष 2020-21 के लिए शहर में होने वाले विकास कार्यों को लेकर करीब 48 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी प्रदान की। हाउस द्वारा मंजूरी प्रदान किए गए बजट के मुताबिक शहर के युवाओं की फिटनेस का ख्याल रखते हुए 4 नए खेल स्टेडियम बनाने को मंजूरी दी गई और खेल स्टेडियम के लिए 1 करोड़ का बजट रखा गया। इसके अलावा 6 करोड़ रुपये शहर की सड़कों के नेटवर्क को मजबूत करने के लिए, 4 करोड़ नई ड्रेनेज लाइन बिछाने और पुरानी लाइनों की रिपेयर करने, साढ़े 4 करोड़ रुपये से गलियों की मरम्मत के कार्य, 2 करोड़ रुपये वॉटर एवं सीवरेज कार्यों के लिए, 2 करोड़ रुपये पार्क, पौधरोपण और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की देखरेख के अलावा नए ट्यूबवेल के लिए 3 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। अध्यक्ष हरजिंदर रंगी ने बताया कि उनकी तरफ से शहर की बेहतरी के लिए 4 नए खेल स्टेडियम बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसके बनने से युवाओं को लाभ मिलेगा।
विधायक एनके शर्मा नहीं हुए उपस्थित
जानकारी के अनुसार डेराबस्सी नगर काउंसिल के हाउस की बैठक में ऐसा कभी नहीं हुआ है कि बैठक विधायक एनके शर्मा के बिना आयोजित की गई हों। परंतु गत दिवस मौजूदा पार्षद दविंदर सिंह बिंदर द्वारा कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का असर यह रहा कि शुक्रवार को हुई हाउस की बैठक में विधायक एनके शर्मा उपस्थित नहीं हुए। उनकी अनुपस्थिति में ही हाउस की तरफ से शहर के विकास कार्यों को लेकर वार्षिक बजट को मंजूरी दी गई।