फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Derabassi : Shopkeepers run to see the team to collect samples

डेराबस्सी : नमूने लेने आई टीम को देख भागे दुकानदार

Tue, 16 Mar 2021 01:08 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Derabassi : Shopkeepers run to see the team to collect samples
दुकान से सैंपल लेते अधिकारी। - फोटो : MOHALI
डेराबस्सी। खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम डेराबस्सी में खाद्य पदार्थों के नमूने लेने पहुंची। इसकी भनक जैसे ही दुकानदारों को लगी तो वह दुकानें बंद कर खिसक गए। तहसील रोड पर एक करियाने की दुकान से टीम ने सैंपल लिए तो इसकी खबर पूरे बाजार में फैल गई।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि तहसील रोड पर स्थित दो दुकानों से नमूने लिए गए हैं। नमूने लेने आए अधिकारियों ने दुकानदारों से कहा कि यदि उनके पास सामान का पक्का बिल है और सामान का नमूना फेल हो जाता है कार्रवाई उक्त कंपनी पर होगी।
विज्ञापन

अनिल कुमार ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य दुकानदारों को डराना नहीं है। नमूने इसलिए लिए जाते हैं ताकि लोगों को घटिया गुणवत्ता वाला सामान बेचने से रोका जा सके। ऐसे में नमूने भरने आई टीम से डरकर भागने की बजाय उनका सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब गर्मियां शुरू हो गई हैं। इसलिए शीतल पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ जाती है। नमूने लेकर यह जांच की जाती है कि कहीं एक्सपायरी डेट वाला सामान तो बेचा नहीं जा रहा है। बता दें कि इससे पहले भी टीम ने तीन मार्च को कार्रवाई की थी, उस दौरान भी कई दुकानदार दुकानें बंद कर भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed