{"_id":"66de46ea2236390a54042974","slug":"derabassi-hit-and-run-case-police-solved-the-case-in-24-hours-mohali-news-c-71-1-mli1005-119218-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: डेराबस्सी हिट एंड रन केस, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: डेराबस्सी हिट एंड रन केस, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस
विज्ञापन
डेराबस्सी। सरस्वती विहार में एक कार चालक दो साल के बच्चे को टक्कर मारकर भाग गया। इस हादसे में दो वर्षीय जोरावर सिंह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रमुख मनदीप सिंह ने बताया कि एएसआई केवल कुमार और हवलदार रणजीत सिंह ने बच्चे को टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में ले लिया और सबसे पहले उसके मालिक की तलाश की। फिर कार मालिक से जानकारी ली तो उन्होंने कार चला रहे युवक की पहचान कर ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार चालक 19 वर्षीय युवक है जो शक्ति नगर का रहने वाला है। मामले की जांच करते हुए हवलदार रणजीत सिंह ने उस स्थान का भी दौरा किया, जहां कार चालक बच्चे को टक्कर मारकर भाग गया था। मौके पर घायल जोरावर का खून भी मिला और कार तेजी से मोड़ते समय सड़क पर पड़े टायर के निशान भी मिले।
घायल बच्चे को आज सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जिसके सिर और हाथ में कई टांके लगे हैं। बच्चे के माता-पिता समेत सरस्वती विहार के निवासियों में टक्कर मारने वाले युवक के खिलाफ काफी गुस्सा दिख रहा है। आज थाने में सरस्वती विहार सोसायटी के अध्यक्ष लखनपाल सिंह राणा सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे। कॉलोनी वासियों ने पुलिस और प्रशासन से कॉलोनी में आवारागर्दी करने वाले लड़के-लड़कियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कॉलोनी वासियाें ने कहा कि सरस्वती विहार नशेड़ियों और आवारागर्दी का अड्डा बन गया है। गत दिवस भी उक्त युवक सुबह से दोपहर तक स्कूल ड्रेस पहनकर एक लड़की के साथ घूम रहा था। फिर वे गाड़ी में बैठ गए और जब कॉलोनी वासियों ने उनसे बात करने की कोशिश की तो ड्राइवर ने गाड़ी भगा ली। इसी दौरान कार ने दो साल के बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी और उसे मौके से भागना पड़ा।