फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dera Bassi zone girls dominate in tug-of-war.

Mohali News: रस्साकशी में डेराबस्सी जोन की लड़कियों का दबदबा

Thu, 20 Aug 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Dera Bassi zone girls dominate in tug-of-war.
मोहाली। स्कूल ऑफ एमिनेंस फेज-3बी1 में मंगलवार को जिला स्तरीय इंटर जोनल रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें शहर के 10 जोन की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में डेराबस्सी जोन की लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 और अंडर-14 दोनों आयु वर्गों में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


अंडर-17 लड़कियों के वर्ग में डेराबस्सी जोन की टीम पहले स्थान पर रही, जबकि मोहाली जोन ने दूसरा और मुल्लांपुर जोन ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह अंडर-14 लड़कियों के वर्ग में भी डेराबस्सी जोन ने बाजी मारी। बनूड़ जोन दूसरे और खरड़ जोन तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ दमखम दिखाया। टीमों ने बेहतर तालमेल और खेल भावना का परिचय देते हुए मुकाबलों में हिस्सा लिया। जिला स्तर की इस प्रतियोगिता में जिले के अलग-अलग जोन से पहुंची खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed