{"_id":"6a5d3710011fe8a8650052a5","slug":"dera-bassi-outrage-over-prolonged-power-cuts-in-palm-city-residents-warn-of-agitation-mohali-news-c-71-1-mli1017-144895-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेराबस्सी: पाम सिटी में लंबे बिजली कटों से रोष, निवासियों ने दी संघर्ष की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेराबस्सी: पाम सिटी में लंबे बिजली कटों से रोष, निवासियों ने दी संघर्ष की चेतावनी
विज्ञापन
डेराबस्सी। पाम सिटी रेसिडेंट वेलफेयर असोसिएशन ने डेराबस्सी में लगातार हो रहे लंबे बिजली कटों पर गहरी नाराजगी जताई है। पिछले तीन-चार दिनों से हर रात दस बजे से सुबह सात बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहती है। निवासियों ने इसके खिलाफ एतवार को प्रदर्शन किया।
असोसिएशन का आरोप है कि बिजली विभाग और 1912 हेल्पलाइन पर शिकायतें की गईं। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि पाम सिटी में घंटों बिजली गुल रहती है, जबकि आसपास की कॉलोनियों और सोसायटी में आपूर्ति सामान्य है। गर्मी के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को अधिक परेशानी हो रही है। सुबह बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करने और रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। असोसिएशन ने प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो संघर्ष तेज किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित
लंबे बिजली कटों से निवासियों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रात भर बिजली न होने से नींद प्रभावित होती है। सुबह के समय बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करना मुश्किल हो जाता है। दैनिक कार्य भी बाधित हो रहे हैं।