{"_id":"6192c34e7892f35fd57c0461","slug":"deputy-chief-minister-and-health-minister-op-soni-said-death-rate-of-children-in-punjab-is-less-than-other-states-mohali-news-pkl433114475","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमुख्यमंत्री व सेहतमंत्री ओपी सोनी बोले- पंजाब में बच्चों की मृत्युदर अन्य राज्यों के मुकाबले कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमुख्यमंत्री व सेहतमंत्री ओपी सोनी बोले- पंजाब में बच्चों की मृत्युदर अन्य राज्यों के मुकाबले कम
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब में एक साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर प्रति 1000 जन्म के पीछे 19 है। यह राष्ट्रीय दर की अपेक्षा काफी बेहतर है, जोकि 31 है। यह जानकारी सोमवार को पंजाब के उपमुख्यमंत्री एवं सेहतमंत्री ओपी सोनी ने पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान सांझा की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के अंदर सिविल अस्पताल मोहाली में नवजात बच्चों की देखभाल संबंधी सप्ताह की शुरुआत की जो 21 नवंबर तक चलेगा।
जानकारी के मुताबिक, नवजात बच्चों की देखभाल में पंजाब की उपलब्धियों संबंधी उपमुख्यमंत्री सोनी ने कहा कि पंजाब में बच्चों की मृत्यु दर के आंकड़ों में कमी आई है, परंतु फिर भी एक बच्चे की मौत पूरे परिवार के लिए दुखदायी होती है। पंजाब सरकार का लक्ष्य है कि हर बच्चा अपना जीवन जिए। सरकार सभी नवजात बच्चों की सेहत और विकास के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
वहीं, उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी ने सुनने की शक्ति की कमजोरी के लिए नवजात बच्चों को स्क्रीन करने के लिए सोहम मशीन लांच की, जोकि खासतौर पर नवजात बच्चों की सुनने की शक्ति परखने के लिए विशेष तौर पर तैयार की गई है। सभी नवजात बच्चों की जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक की ओर से इस मशीन के द्वारा जांच की जाएगी। इस मौके पर डायरेक्टर स्वास्थ्य सेवाएं (परिवार कल्याण) डॉ. ओपी गोजरा, सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर, एमसीएच. डॉ. इंद्रदीप कौर, आरबीएसके डॉ. सुखदीप कौर, स्टेट मास मीडिया अफसर परमिन्दर सिंह उपस्थित थे।