फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Department caught four pokallen in illegal mining case and handed over to police, case registered on unknown

विभाग ने अवैध माइनिंग मामले में चार पोकलेन पकड़कर पुलिस को सौंपी, अज्ञात पर केस दर्ज

Mon, 03 Aug 2020 02:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Department caught four pokallen in illegal mining case and handed over to police, case registered on unknown
डेराबस्सी। क्षेत्र में अवैध माइनिंग का गोरखधंधा जोरों पर चल रहा है। माइनिंग विभाग ने यहां के नजदीकी गांव मुकंदपुर में निजी जमीनों में मिट्टी की अवैध माइनिंग का खुलासा किया है। विभाग की ओर से गांव मुकंदपुर में मिट्टी की अवैध माइनिंग में शामिल चार पॉकलेन मशीनों को पकड़कर पुलिस हवाले किया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अवैध माइनिंग का केस दर्ज कर चारों मशीनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी देते हुए माइनिंग इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह और ड्रेनेज विभाग के जेई कम माइनिंग इंस्पेक्टर नरिंद्र कुमार ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि गांव मुकंदपुर से गांव बिजनपुरा को जाने वाली लिंक सड़क पर मिट्टी की अवैध माइनिंग चल रही है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर जब मौके पर छापा मारा तो मौके पर पीर बाबा के पास निजी जमीन में मिट्टी की अवैध माइनिंग के सबूत मिले। उन्होंने कहा कि विभाग ने किसी भी व्यक्ति को यहां मिट्टी की खुदाई के लिए मंजूरी नहीं दी। जबकि मौके पर जमीन में काफी बड़े-बड़े गड्ढे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मौके पर अवैध माइनिंग वाली जगह से कुछ दूरी पर विभाग को अज्ञात खड़ी चार पॉकलेन मशीनें मिली। जिनको देखकर यहीं लगता है कि इन मशीनों की मदद से यहां मौका देखकर अवैध माइनिंग की जाती थी।

थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर सतिंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद अज्ञात लोगों खिलाफ अवैध माइनिंग का केस दर्ज कर मशीनों को कब्जे में ले लिया है। जांच की जा रही है कि यह जमीन किसकी है और यहां अवैध माइनिंग कौन और कितने दिन से कर रहे थे। इस मामले की गहराई से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed