फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dengue spreading in Mohali, 22 patients found in 24 hours

मोहाली में पैर पसार रहा डेंगू, मिले 22 मरीज

Fri, 14 Oct 2022 02:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Dengue spreading in Mohali, 22 patients found in 24 hours
मोहाली। मौसम बदलने के बीच में डेंगू लगातार पैर पसार रहा है। मोहाली जिले में अब तक 738 लोगों को डेंगू हो चुका है। बुधवार को जिले में 165 मरीजों के डेंगू सैंपल लिए गए। वहीं मंगलवार को 24 घंटे में 22 लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक 8041 लोगों का टेस्ट हो चुका है। सेहत विभाग की टीमों ने मंगलवार को 1943 घरों से सर्वे किया गया है। इनमें से 43 घरों में डेंगू का लारवा मिला है। अब तक जिले में तीन लाख 39 हजार 945 घरों को सर्वे किया जा चुका है जिसमें से 11 हजार 179 घरों में से लारवा मिल चुका है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि विभाग इसे लेकर सतर्क हैं और टीमें घर-घर जाकर लारवा की जांच करने के साथ ही लोगों को समझा रही हैं कि अपने आसपास साफ पानी न खड़ा होने दें। जिले में पिछले साल सैकड़ों की संख्या में लोग डेंगू की बीमारी से प्रभावित हुए थे। वहीं कई लोगों की जान भी गई थी। इसे देखते हुए सेहत विभाग ने जुलाई से ही सर्वे करना शुरू कर दिया था। मोहाली के नौ ब्लॉकों में लगातार विभाग की टीमें पहुंच रही हैं। वहीं विभाग के डॉक्टर ने बताया कि ओपीडी में आ रहे गंभीर मरीजों का ही टेस्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

62391-16649 पर कर सकते हैं संपर्क
स्वास्थ्य विभाग ने ब्लॉक स्तर पर अस्पतालों में फ्लू कॉर्नर बनाए गए हैं। कोई भी व्यक्ति सीधे तौर पर वहां आकर डेंगू का टेस्ट फ्री में करवा सकता है। यह सुविधा मोहाली, खरड़ और डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने कोविड हेल्पलाइन नंबर 62391-16649 को ही डेंगू हेल्पलाइन बना दिया है। लोग इस पर भी संपर्क कर सकते हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से रेडियो, टीवी और अन्य मीडिया माध्यम के जरिये डेंगू की बीमारी से संबंधित जागरूकता फैलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक जिले में 738 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। जिले में अब तक 8041 लोगों का टेस्ट हो चुका है। वहीं सेहत विभाग की टीमों की ओर से मंगलवार को 1943 घरों से सर्वे किया गया है। इनमें से 43 घरों से डेंगू का लारवा मिला है। अब तक जिले में 339945 घरों को सर्वे किया जा चुका है। जिसमें से 11179 घरों में से लारवा मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed