फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demonstration of Corona volunteers on Ropar-Chandigarh highway for honor allowance and job

Mohali News: मान भत्ता और नौकरी के लिए रोपड़-चंडीगढ़ हाईवे पर कोरोना वॉलंटियर्स का प्रदर्शन

Thu, 23 Nov 2023 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of Corona volunteers on Ropar-Chandigarh highway for honor allowance and job
खरड़। पंजाब में कोरोना के दौरान काम करने वाले पुलिस वॉलंटियर्स ने अपनी मांगो को लेकर रोपड़-चंडीगढ़ हाईवे पर शिवजोत एनक्लेव के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ड्यूटी मैजिस्ट्रेट ने मुख्यमंत्री के साथ पांच दिसंबर को बैठक करवाने के आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया। वॉलंटियर्स नेता अमरजीत सिंह, किरण कौर, राजिंदर सिंह, निशान सिंह आदि ने कहा कि पंजाब पुलिस वॉलंटियर्स कोविड-19 की टीम में 180-250 के करीब वॉलंटियर्स है, जो काफी समय से अपनी मांगो के लिए संघर्ष कर रहे है। आज तक सड़कों पर बेरोजगार घूम रहे हैं। कोविड काल में उन्होंने अपनी सेवाएं शानदार तरीके से निभाई। उनकी इससे पहले पंजाब के खजाना मंत्री, पंचायत मंत्री समेत अन्य मंत्रियों के साथ बैठकें हो चुकी है। हर बार कैबिनेट मंत्रियों यही कहते हैं कि उनकी मांगों का मुख्यमंत्री हल करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि उन्हें मान भत्ता और विभाग में नौकरी दी जाए। जब तक सरकार पक्की नौकरी नहीं दे सकती, उस समय तक सरकार उन्हेें किसी भी विभाग में एडजस्ट करके मान भत्ता दें। कई वालंटियर्स ने हाईवे जाम करने की कोशिश की गई परंतु पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। आखिरकार वॉलंटियर्स सड़क के बीचों-बीच बैठ गए तो पुलिस ने उन्हें जबरदस्ती उठाकर सड़क के किनारे बैठाया। इससे पहले खरड़ प्रशासन द्वारा ड्यूटी मैजिस्ट्रेट मेजर हरमिंदर सिंह घोलिया, डीएसपी खरड़ कर्ण सिंह संधू, थाना सदर खरड़ के एसएचओ जगजीत सिंह ने प्रदर्शनकारियों के साथ मीटिंग करके धरना समाप्त करने की अपील की परंतु प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग की मांग को लेकर अड़े रहे।
विज्ञापन

मौके पर थाना घडूआं के एसएचओ भगतवीर सिंह, पुलिस चौकी सन्नीं एनक्लेव खरड़ के इंचार्ज सतविंदर सिंह, थाना सिटी खरड़ के एसएचओ मनदीप सिंह बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर तैनात थे। ड्यूटी मैजिस्ट्रेट मेजर हरमिंदर सिंह घोलिया ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार द्वारा कैबिनेट सब कमेटी के साथ पांच दिसंबर को सुबह 10 बजे पंजाब भवन चंडीगढ़ में पैनल मीटिंग तय की गई है जिसमें वॉलंटियर्स टीम के सदस्य शामिल होंगे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना रोष धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed