फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demonstration in protest against postponement of elections to the society

सोसाइटी के चुनाव टलवाने के विरोध में किया प्रदर्शन

Sun, 12 Dec 2021 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Demonstration in protest against postponement of elections to the society
जीरकपुर। वीआईपी रोड पर स्थित जयपुरिया सनराइज सोसाइटी के निवासियों ने शुक्रवार रात सोसाइटी के चुनाव टलवाने करने के आरोप में पूर्व प्रधान, ईओ के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान बड़ी संख्या में सोसाइटी की महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने पूर्व प्रधान पर सोसाइटी में इकट्ठा होने वाले सालाना ढाई करोड़ फंड में गड़बड़ी के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधान द्वारा राजनीतिक दबाव डालकर सोसाइटी के आरडब्ल्यूए चुनावों को टलवाया जा रहा है। सोसाइटी निवासी रमिंदर भाटिया, राजीव राजन, सुनील कुमार, राम बरयाल, सतीश प्रशाद, नंद किशोर, विजय कुमार, प्रियंका नाथ, साजल कुलश्रेष्ठा, आरती ने बताया कि उनके सोसाइटी जीरकपुर की सबसे बढ़िया सोसाइटी थी, लेकिन अब इसके हालात इतने खराब हो गए हैं। यहां कोई भी यहां फ्लैट नहीं खरीदना चाहता। हमारी सोसाइटी में ढाई करोड़ रुपये सालाना मेंटेनेंस के इकट्ठे होते हैं, जिनका पूर्व प्रधान अपने फायदे के लिए गलत इस्तेमाल कर रहा है।
विज्ञापन

कागजों में सिक्योरिटी गार्ड की संख्या ज्यादा बताकर पैसे खाए जा रहे हैं। सोसाइटी की मेंटेनेंस ठीक ढंग से नही की जा रही, लेकिन फंड का इस्तेमाल लगातार किया जा रहा है। जबकि उनकी बॉडी भंग हो चुकी है। 2018 में चुनाव होने थे, लेकिन इनके द्वारा लेट कर दिए गए। इसके बाद कोरोना के कारण चुनाव टाल दिए गए थे, लेकिन इस बार एडीएम डेराबस्सी को दी गई शिकायत के बाद 12 दिसंबर के समय रखा गया थे, लेकिन लोगों ने आरोप लगाया कि इस बार भी प्रधान ने राजनीतिक दबाव डालकर चुनाव टलवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने भी किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल
इस संबंध में वह नगर काउंसिल जीरकपुर ईओ जो उनके चुनाव में आरो हैं से मिलने गए तो उन्होंने भी उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और कहा कि आप लोगों ने जो करना है कर लो। मेरी शिकायत कर दो, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं चुनाव मर्जी से करवाऊंगा। हमने जल्दी चुनाव करवाने की विनती की, लेकिन उन्होंने कहा कि शाम तक आप लोगों को चुनाव की तारीख दे दी जाएगी। शाम तक उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। लोगों ने आरो गिरीश वर्मा को चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने जल्दी उनकी सोसाइटी के चुनाव न करवाए तो उन्हें मजबूरन अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा।
कोट्स
यह सभी आरोप झूठे हैं, बल्कि मैंने तो बिल्डर के साथ लड़कर लोगों का पैसा बचाया है। हमारी तरफ से बिल्डर के खिलाफ कोर्ट केस भी डाला हुआ है। पहले चुनाव कोरोना की वजह से मुल्तवी हुए थे और अब नियुक्त किए आरो द्वारा किया गया है। मेरे पास हर चीज का हिसाब है कोई भी कभी देख सकता है।

-पीके माथुर, पूर्व प्रधान, जयपुरिया सोसाइटी वीआइपी रोड जीरकपुर
कोट्स
एसडीएम डेराबस्सी की हिदायतों के अनुसार मुझे आरो बनाया गया है। रविवार 12 दिसंबर के समय दिया गया था, लेकिन किसी इमरजेंसी के चलते सोसाइटी के चुनाव पोस्टपोन किए गए हैं। जल्द ही नई तारीख दे दी जाएगी।
गिरीश वर्मा, आरो कम ईओ, नगर काउंसिल जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed