फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demonstration at Nada Chowk of Nayagaon, burning effigy of CM for demands

मांगों को लेकर नयागांव के नाडा चौक पर प्रदर्शन कर सीएम का पुतला जलाया

Fri, 25 Jun 2021 02:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Demonstration at Nada Chowk of Nayagaon, burning effigy of CM for demands
सीएम का पुतला जलाते हुए। - फोटो : MOHALI
नयागांव। वाटर सप्लाई एवं सैनिटेशन विभाग के अस्थाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर नाडा चौक पर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही नारेबाजी कर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला जलाया। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें जल्द नहीं मांगी गई तो हड़ताल कर पानी की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन

वाटर सप्लाई व सैनिटेशन विभाग कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन के नेतृत्व में अस्थायी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। यूनियन के मोहाली प्रधान मेजर सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से हमारे साथ कई बार इन मुद्दों को लेकर बैठक की गई है, लेकिन हर बार कोई हल नहीं निकलता। विभाग के पूर्व कर्मचारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नयागांव में पिछले 2 सालों में कई कर्मचारियों को नौकरी से बिना किसी वजह के निकाल दिया गया है जोकि गलत है। अफसरों की तानाशाही चल रही है जो भी कर्मचारी अफसरों की जी हजूरी नहीं करता है उसको नौकरी से निकाल दिया जाता है।
विज्ञापन

विभाग के कर्मचारी रवि प्रकाश का कहना है कि हमें डीसी रेट के हिसाब से तनख्वाह दी जाए। कर्मचारी सभी प्रकाश का कहना है कि इलाके में 21 ट्यूवबेल हैं, जिनको ऑपरेट करने के लिए सिर्फ 32 ऑपरेटर रखे हुए हैं। इस कारण कई कर्मचारियों को 24-24 घंटे काम करना पड़ रहा है। जबकि अफसर इनमें से भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल कर संख्या घटाते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
कर्मचारियों को डीसी रेट के हिसाब से ही वेतन दिया जा रहा है। इन लोगों को सीधे उनके बैंक खाते में तनख्वाह दी जाती है। स्थायी करना सरकार का काम है। विभाग अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।
-राजेंद्र सचदेवा, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed