{"_id":"604694498ebc3ed4c376263e","slug":"demonstrated-against-inflation-mohali-news-pkl4064862116","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अकाली दल की ओर से दिए गए धरने में मौजूद लोग।
- फोटो : MOHALI
खरड़। डीजल, पैट्रोल, रसोई गैस व बिजली की बढ़ी हुई दरों समेत कई मुद्दों को लेकर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की ओर से खरड़ में प्रदर्शन किया गया। मौसम खराब होने के चलते राम भवन में अकाली नेता व समर्थक जुटे। वहीं, शिरोमणि अकाली दल के प्रधान व राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पहुंचकर पार्टी नेताओं व समर्थकों को संबोधित किया।
इस मौके पर उन्होंने एलान किया है कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनने पर गेहूं व धान की फसल के साथ साथ सब्जियों, दूध, फल व अन्य फसलों पर हर साल एमएसपी दी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार 2 रुपये 80 पैसे बिजली खरीद करके लोगों को 10 रुपये प्रति यूनिट देकर लूट रही है। उनकी सरकार बनने पर घरों के बिजली बिल आधे कर दिए जाएंगे और पंजाब के सभी गांवों की गलियों व सड़कों को पक्का करके, सीवरेज व पीने वाले पानी की सुविधा दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि अकाली दल की सरकार बनने पर खरड़ शहर व आसपास के क्षेत्र को बड़े स्तर पर विकसित किया जाएगा। तेल की कीमतें बढ़ने का सबसे ज्यादा फायदा पंजाब सरकार को हुआ है। इस मौके पर अकाली दल हलका खरड़ के इंचार्ज रणजीत सिंह गिल, जसबीर सिंह, मनजीत सिंह सुंधो, कंवलजीत सिंह ढिल्लो व रणधीर सिंह धीरा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन- शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह संबोधित करते हुए।