फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Demand to transfer Amritpal and his associates to Punjab jail

Mohali News: अमृतपाल और उसके साथियों को पंजाब की जेल में स्थानांतरित करने की मांग

Sun, 25 Feb 2024 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Demand to transfer Amritpal and his associates to Punjab jail
मोहाली। डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के वकील और अन्य संबंधियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल के साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। आरोप है कि जेल में बंद अमृतपाल और उसके सभी दस साथियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। जेल प्रशासन ने बैरकों के बाथरूम तक में जासूसी कैमरे लगवा दिए हैं, जो निजता और मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।शनिवार को मोहाली प्रेस क्लब में एक पत्रकार वार्ता कर अमृतपाल के वकील एडवोकेट ईमान सिंह खारा, पिता तरसेम सिंह, चाचा सुखचैन सिंह, आरोपी पप्पलप्रीत सिंह के मामा अमरजीत सिंह व भगवंत सिंह बाजेके के पिता हरजिंदर सिंह ने कहा कि जेल प्रशासन के रवैये के विरोध में अमृतपाल और उसके साथी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इससे उनकी तबीयत भी बिगड़ गई है और कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। ऐसे में सभी को जल्द से जल्द पंजाब की जेल में स्थानांतरित किया जाए। आरोप लगाया कि डिब्रूगढ़ जेल प्रशासन के इस बुरे व्यवहार में सीधे तौर पर पंजाब और केंद्र सरकार शामिल हैं इसलिए 16 फरवरी से कैदियों के परिजन अमृतसर के हेरिटेज स्ट्रीट पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed