{"_id":"64838d0d02484392b50b63e8","slug":"demand-to-start-air-service-from-nanded-sahib-to-chandigarh-mohali-news-c-71-1-mli1003-1581-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नांदेड़ साहिब से चंडीगढ़ तक हवाई सेवा शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नांदेड़ साहिब से चंडीगढ़ तक हवाई सेवा शुरू करने की मांग
विज्ञापन
खरड़। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी एयरपोर्ट, नांदेड़ साहिब से दिल्ली और चंडीगढ़ समेत अन्य जगहों के लिए हवाई सेवा शुरू करने की लगातार मांग की जा रही है। इसके मद्देनजर नानक साईं फाउंडेशन श्री नांदेड़ साहिब के एक प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत से मुलाकात कर हवाई सेवा शुरू करने की मांग की। हिंगोली और नांदेड़ सांसद हेमंत भाऊ पाटिल और नांदेड़ के शिंदे समूह के विधायक बालाजी कल्याणकर के प्रयासों से यह मुलाकात संभव हो पाई। इस अवसर पर उद्योगमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस से नांदेड़ साहिब एयरपोर्ट से हवाई उड़ाने दोबारा शुरू करने पर बैठक करेंगे। जिससे विभिन्न राज्यों से श्री नांदेड़ साहिब आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं को राहत मिल सके।
नानक साईं फाउंडेशन श्री नांदेड़ साहिब के प्रधान पंदरी नाथ बोकारे समेत प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार को नांदेड़ साहिब से दोबारा हवाई उड़ाने शुरू की मांग की गई है। उघोग मंत्री उदय सामंत ने उनके मांगपत्र पर तुरंत विचार करने के संकेत दिए हैं।
एयरपोर्ट पर यात्रियों को होती है परेशानी
जब से एयरपोर्ट प्रबंधन की जिम्मेदारी रिलायंस ग्रुप के पास गई है, कई बार यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। एयरपोर्ट पर यात्रियों को समय पर कोई सेवा नहीं मिलती, जिसे लेकर फाउंडेशन ने मंत्री को भी शिकायत दी है। यात्रियों को होने वाली असुविधा के कारण एयरलाइंस कंपनियों ने नांदेड़ की सेवा बंद कर दी है। इस कारण उन्हें हवाई जहाज के बजाय रेलवे को प्राथमिकता देनी पड़ रही है।
विज्ञापन
भारी संख्या में दर्शन के लिए आते हैं श्रद्धालु
साईं फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग मंत्री के ध्यान में लाया कि पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली समेत देशविदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु नांदेड़ साहिब, सचखंड श्री गुरुद्वारा साहिब, नानक झीरां विदर, भगत नाम देव जी के स्थान नाम देव नरमी, औंडा समेत अन्य धार्मिक स्थानों के दर्शन करने आते हैं। लेकिन हवाई सेवा सुचारु न होने के कारण उन्हें कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। सचखंड गुरुद्वारा बोर्ड, मौजूदा प्रमुख संत बाबा नरिंदर सिंह, लंगर साहिब गुरुद्वारा साहिब के संत बाबा बलविंदर सिंह भी हवाई सेवा को जारी रखने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे हैं।