{"_id":"65da541d6251b500a006cdb4","slug":"demand-for-investigation-into-the-nameless-properties-of-chief-town-planner-pankaj-bawa-mohali-news-c-71-1-mli1003-111937-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: चीफ टाउन प्लानर पंकज बावा की नामी-बेनामी संपत्तियों की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: चीफ टाउन प्लानर पंकज बावा की नामी-बेनामी संपत्तियों की जांच की मांग
विज्ञापन
मोहाली। काउंसिल ऑफ रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन एंड सोसाइटीज (सीआरडब्ल्यूएएस) के अध्यक्ष राजविंदर सिंह सराओ, संरक्षक पाल सिंह रत्तू, दलजीत सिंह सैनी, मनोज कुमार, अमरजीत सिंह भंवरा, एडवोकेट गौरव गोयल, सुमीक्षा सूद, जसवीर सिंह गडांग और भूपिंदर सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से गमाडा/पुडा के चीफ टाउन प्लानर पंकज बावा को निलंबित करना बहुत ही स्वागत योग्य उठाया गया कदम है।सीआरडब्ल्यूएएस के सदस्यों ने पंजाब सरकार से मांग करते हुए कहा कि पंकज बावा की नामी और बेनामी संपत्तियों की जांच की जाए। उन्होंने कहा कि इस अधिकारी का मेगा प्रोजेक्ट और छोटे बिल्डरों से सीधा संपर्क था और बिल्डरों के पास कई ऐसी संपत्तियां हैं जो सिर्फ बिल्डरों के रिकॉर्ड में हैं, सरकार के रिकॉर्ड में नहीं हैं। सरकार को पंजाब के बड़े बिल्डरों से संपत्तियों का ब्योरा जुटाना चाहिए कि ये संपत्तियां किस-किस व्यक्ति के नाम पर हैं। ऐसा करने से पुडा/गमाडा के कई अधिकारियों और बड़े राजनेताओं की संपत्तियों की जानकारी भी सामने आएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार को बिल्डरों की तीन साल की अवधि समाप्त होने के बाद संपत्तियों का पंजीकरण करने का आदेश देना चाहिए ताकि दो नंबर के पैसे से खरीदी गई संपत्तियों का विवरण जनता के सामने आ सके। ऐसा करने से सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा और लोग प्रॉपर्टी ट्रांसफर कर बिल्डरों द्वारा की जाने वाली लूट से भी बचेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री और पुडा चेयरमैन भगवंत सिंह मान से मांग की गई है कि वे पुडा/गमाडा के अन्य भ्रष्ट अधिकारियों की पहचान करें और उनके खिलाफ कार्रवाई करें ताकि लोगों को गमाडा के भ्रष्ट अधिकारियों की लूट से बचाया जा सके।