फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Delivery boy trampled by speeding car, died in hospital

डिलीवरी ब्वॉय को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, अस्पताल में हुई मौत

Wed, 14 Sep 2022 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Delivery boy trampled by speeding car, died in hospital
मोहाली। एक तेज रफ्तार कार ने बाइक पर डिलीवरी देने जा रहे डिलीवरी ब्वॉय को चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसा खरड़-लांडरां रोड पर सेक्टर-108 में हुआ। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। मृतक की पहचान लवप्रीत वासी पेहवा कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। सोहाना थाने की पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से मौत, संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और रैश ड्राइविंग की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। अभी तक आरोपी का कोई सुराग पुलिस नहीं लगा पाई है। पुलिस इलाके में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग देख रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आशु कुमार ने बताया है कि वह घटना से पहले लवप्रीत के साथ ही था। उसने उसे बताया था कि उसे खाने की डिलीवरी के लिए सेक्टर-110 से फोन आया था। इसके बाद वे दोनों अपनी बाइक पर वहां से निकले। जब वे सेक्टर-108 में पहुंचे तो खरड़ की ओर से आ रही एक कार ने लवप्रीत की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में लवप्रीत गंभीर रूप में घायल हो गया। इसके बाद वह लवप्रीत को फेज-आठ के एक निजी अस्पताल में लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed