{"_id":"66ba830613a50e5492027364","slug":"delivery-boy-attacked-and-looted-cash-mobile-and-motorcycle-mohali-news-c-71-1-mli1004-118069-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: डिलिवरी बॉय पर हमलाकर नकदी, मोबाइल और मोटरसाइकिल लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: डिलिवरी बॉय पर हमलाकर नकदी, मोबाइल और मोटरसाइकिल लूटी
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-61 जा रहे एक डिलिवरी बॉय को चार युवकों ने रोककर हमला कर दिया और उससे 3500 रुपये कैश, मोबाइल और मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गए। इस मामले में मटौर थाना पुलिस ने घायल गुरतेज सिंह के बयान पर चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वारदात के आसपास वाले एरिया में सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।
शिकायतकर्ता 21 वर्षीय गुरतेज सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से फिरोजपुर का रहने वाला है। मोहाली में वह डिलिवरी बॉय का काम करता है। रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह सेक्टर-61 में खाना डिलिवरी करने गया था। जब वह फेज-7 की फ्लॉवर मार्केट के पास पहुंचा तो वहां पहले से ही चार मोटरसाइकिल सवार युवक खड़े थे।
वह जब डिलिवरी देने के लिए रुका तो चारों युवक उसके पास आ गए। उन्होंने उसे घेर लिया और तलाशी लेने लगे। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसकी जेब में रखे 3500 रुपए, उसका मोबाइल और मोटरसाइकिल छीन ली और फरार हो गए।
विज्ञापन
उसने एक राहगीर से मदद मांगी और अपने दोस्त को मौके पर बुलाया। उसके दोस्त ने आकर उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद उसने पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात हमलावरों पर मामला दर्ज कर लिया।