{"_id":"620d5ffe09b5ce4e960de9d4","slug":"deep-sidhu-s-death-made-pollywood-actors-cry-too-mohali-news-pkl4422530107","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीप सिद्धू की मौत पॉलीवुड के कलाकारों को भी रुला गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीप सिद्धू की मौत पॉलीवुड के कलाकारों को भी रुला गई
विज्ञापन
मोहाली। पॉलीवुड अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क हादसे में हुई मौत से पॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। किसी को भी दीप सिद्धृ की मौत का विश्वास नहीं हो रहा है। दीप सिद्धू के साथ बड़े पर्दे से लेकर किसान संघर्ष और चुनाव प्रचार में साथ रहे कलाकारों का मानना है कि दीप एक जांबाज और जिगर वाला व्यक्ति था। पंजाब ने एक होनहार युवा नेता खो दिया है। यह कहते ही कलाकारों का गला भर आया तो कइयों की आंखों से आंसू तक बहने लगे।
विश्वास नहीं हो रहा कि अब दीप हमारे बीच नहीं
अक्सर दीप से मुलाकात होती रहती थी। हमेशा वह एक गहरे दोस्त की तरह ही मिलता था और वह एक मिलनसार व्यक्ति था। मुझे याद है किसान आंदोलन के समय हम अक्सर स्टेज से बोला करते थे। वहीं एक बार बटाला में हमने किसानों के हक में रैली की थी। इसमें सिर्फ दीप सिद्धू ही था जिसने सभी इंतजाम करवाए थे। मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा है कि इतना जांबाज और जिगर वाला व्यक्ति हमारे बीच नहीं रहा। -रणजीत बावा, पंजाबी सिंगर
मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं
दीप का इस तरह से जाना हम सभी लोगों के लिए बड़े ही दुख की बात है। समझ नहीं आ रहा कि यकीन करें के या न करें। ऐसा व्यक्ति जो अक्सर काम के लिए जाना जाता था। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का अहम हिस्सा था। हम दीप के परिवार के साथ हैं। मैं अभी भी सदमे में हूं, कुछ भी कहने के लिए मुझे शब्द नहीं मिल रहे हैं। -गुरप्रीत घुग्गी, पंजाबी फिल्म अभिनेता
विज्ञापन
पंजाब के युवाओं की आवाज था दीप
यह एक बड़ी दुखदायक घटना है। दो दिन पहले ही हम सिमरनजीत सिंह मान के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे। हालांकि हमें ज्यादा समय नहीं मिला। क्योंकि हम अलग-अलग इलाकों में चुनाव प्रचार कर रहे थे। लेकिन मेरा मानना है कि दीप सिद्धू पंजाब के युवाओं की आवाज थे। किसान आंदोलन की शुरुआत से वह एक नेक सोच को लेकर आगे बढ़े थे। यहां पर आखिर के दिनों में भी एक नेक काम में सहयोग दे रहे थे। पंजाब ने आज एक युवा नेता खोया है। -सोनिया मान, मॉडल एवं अभिनेत्री
सोशल मीडिया पर शोक जता रहे कलाकार
अभिनेता दीप सिद्धू की मौत के बाद पॉलीवुड के सभी कलाकारों ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर उनकी मौत पर शोक जताया है। पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल ने कुछ ज्यादा न बताते हुए, अपने ट्विटर अकाउंट से दीप सिद्धू की तस्वीर साझी की है। ऐसे में हर किसी के लिए दीप सिद्धू के दुनिया से चले जाने की घटना एक सदमे से कम नहीं है। इसी तरह गायक एवं लेखक राजवंत राय शर्मा ने भी दीप की मौत पर शोक जताया है।