फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Debit card changed in Panchkula, 75 thousand withdrawn from ATM in Bihar

Mohali News: पंचकूला में बदला डेबिट कार्ड, बिहार में एटीएम से निकाले 75 हजार

Thu, 03 Aug 2023 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Debit card changed in Panchkula, 75 thousand withdrawn from ATM in Bihar
पंचकूला। सेक्टर-12ए निवासी एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदलकर शातिर ने बिहार में जाकर एटीएम के जरिए उसके खाते से 75 हजार रुपये उड़ा लिए। अब पिछले पांच दिन से पीड़ित व्यक्ति सेक्टर-14 पुलिस थाने में केस दर्ज करवाने के लिए चक्कर लगा रहा है, लेकिन पुलिस ने अभी तक केस दर्ज नहीं किया है। पीड़ित सेक्टर-12ए निवासी अशोक शर्मा ने बताया कि 29 जुलाई की दोपहर 12.47 पर वह सेक्टर-12ए की मार्केट स्थित पीएनबी के एटीएम से पैसा निकालने गए थे। उन्होंने दो बार में 5-5 हजार रुपये निकाले। इसी दौरान एक युवक ने उन्हें बातों में उलझाकर उनका डेबिट कार्ड बदल लिया। जैसे ही वह घर पहुंचे तो उनके मोबाइल पर उनके बैंक खाते से 74890 रुपये निकलने का मैसेज आया। वह तुरंत बैंक गए और अपना बैंक खाता चेक करवाया तो उसमें से पैसे निकले पाए गए। इसके बाद उन्होंने शिकायत पुलिस में दी। बैंक की ओर से दी गई डिटेल में बैंक ने बताया कि आरोपी ने उनका डेबिट कार्ड इस्तेमाल कर बिहार के सिवान से रुपये निकाले हैं। वहीं, पिछले पांच दिनों से पीड़ित केस दर्ज करवाने के लिए सेक्टर-14 पुलिस थाने का चक्कर लगा रहा है, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed