फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Death rate not stopping in Mohali, figure reached eight hundred, 15 people died in 24 hours, 603 infected

मोहाली में नहीं रुक रही मौतों की रफ्तार, आंकड़ा पहुंचा आठ सौ पार, 24 घंटे में 15 लोगों की मौत, 603 संक्रमित आए

Thu, 20 May 2021 01:58 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Death rate not stopping in Mohali, figure reached eight hundred, 15 people died in 24 hours, 603 infected
मोहाली। जिले में कोरोना से रोजाना हो रही संक्रमितों की मौतें जिला प्रशासन के लिए सिरदर्दी बनी हुई हैं। मंगलवार को 15 और लोग कोरोना से जंग हार गए। जबकि 603 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 801 पर पहुंच गया है। जो कि पूरे ट्राइसिटी में रिकॉर्ड है।
विज्ञापन

डीसी गिरीश दियालन ने लोगों को नसीहत दी है कि वह कोविड गाइडलाइन का पालन करें। मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना और समय-समय पर हाथ धोना न भूलें। उन्होंने कहा कि जिन आयु वर्ग में टीकाकरण चल रहा है, उस वर्ग के लोग टीकाकरण के लिए आगे जरूर आएं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक चौबीस घंटे में जिन 15 लोगों की कोरोना से मौत हुई है, प्रशासन की ओर से इनकी संख्या के अलावा ज्यादा जानकारी साझा नहीं की। हालांकि जिस रफ्तार से कोरोना संक्रमण से मौतें हो रही हैं, यह चिंता का विषय है। जानकारी के मुताबिक अस्पतालों में बाहरी राज्यों से आए लोगों की मौतें ज्यादा हो रही हैं। हालांकि प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह से नजर रखे हुए है। कोरोना को हराने के लिए गांव से लेकर शहर तक प्रशासन काम कर रहा है। लोगों को प्रशासन की तरफ से सलाह दी जा रही है कि किसी को भी खांसी, जुकाम या सर्दी के लक्षण हैं तो ऐसे लोग तुरंत अपना टेस्ट करवाए, ताकि इस महामारी को मात दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो नए संक्रमित पाए गए हैं उनमें डेराबस्सी से 95, ढकोली से 92, लालड़ू से 21, बूथगढ़ से 34, घडुआं से 46, खरड़ से 111, कुराली से 13, बनूड़ से 15 और मोहाली के 176 लोग शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 62809 पर पहुंच गई है। इनमें से 53941 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 8067 मरीज सक्रिय हैं।

लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन की तरफ मेडिकल से जुड़ी जानकारी, एंबुलेंस और बैड संबंधी जानकारी मेडिकल हेल्पलाइन नंबर 104 पर मुहैया करवाई जा रही है। यहां पर लोग चौबीस घंटे सातों दिन फोन कर सकते हैं। इसके अलावा कोविड के मरीजों के लिए 112 और 181 नंबर पर कॉल करने पर उनके लिए खाना मुहैया करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed