{"_id":"6352fd19ecfb327452370cd8","slug":"death-of-young-man-who-fell-from-college-building-case-filed-against-owner-and-authority-mohali-news-pkl4661873151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज की इमारत से गिरकर युवक की मौत, मालिक समेत कई लोगों पर दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज की इमारत से गिरकर युवक की मौत, मालिक समेत कई लोगों पर दर्ज हुआ केस
विज्ञापन
लालड़ू। गांव बल्लोपुर के नजदीक एक निजी कॉलेज की लापरवाही के कारण पंजाब पुलिस भर्ती कर परीक्षा देने आया एक युवक तीसरी मंजिल से लिफ्ट की खाली जगह से गिरकर गंभीर जख्मी हो गया था। उसकी इस हादसे के सात दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान गौरव कुमार निवासी बठिंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर कॉलेज के मालिक, चेयरमैन, मैनेजमेंट और पेपर दिलवाने वाली अथॉरिटी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जांच अधिकारी एएसआई जगतार सिंह सैनी ने बताया कि मृतक के भाई विकास यादव निवासी बठिंडा ने शिकायत दी है कि मेरे छोटे भाई गौरव का 14 अक्तूबर को उक्त कॉलेज में पंजाब पुलिस की भर्ती के लिए परीक्षा थी। वह कॉलेज की बिल्डिंग कर तीसरी मंजिल पर लिफ्ट के लिए बनी खाली जगह से नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जबकि लिफ्ट चौथी मंजिल पर खड़ी थी और वह तीसरी मंजिल पर बाथरूम का दरवाजा ढूंढ रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया था।
वहां पर कोई भी सुरक्षा के लिए चिन्ह नहीं लगाया हुआ था उसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती किया था। उसकी पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई विकास यादव के बयान पर उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।