फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   death in overdose

मोहाली में नशे की ओवर डोज से हुई मौत

Sun, 21 Jul 2019 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
death in overdose
मोहाली। गांव बलौंगी में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। मृतक राहुल के परिजनों का आरोप है कि मौत उसके दोस्तों द्वारा दिए गए नशे की ओवरडोज से हुई है।
विज्ञापन

वहीं, बलौंगी थाने के एसएचओ अमृतपाल सिंह ने बताया कि राहुल की मौत किसी जहरीली चीज के खाने से हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की मां उर्मिला का कहना है कि उसका बेटा किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। 7 जुलाई की शाम घर पर कहकर गया था कि वह अपने दोस्तों के कमरे पर जा रहा है। उसने अपने दो दोस्तों के नाम परिजनों को बताए थे। जहां पर उन्होंने पार्टी करनी थी। दूसरे दिन 8 जुलाई को उन्हें पता चला कि राहुल एक खुले ग्राउंड में पड़ा हुआ है। वह उसे घर ले कर आए। उन्हें लगा कि ज्यादा शराब पीने से वह बेहोश हो गया है। दूसरे दिन उसके दोनों दोस्त आए और उसे चंडीगढ़ के अस्पताल ले गए, वह भी उनके साथ चली गई थी। चंडीगढ़ के जनरल अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर राहुल को पीजीआई रेफर कर दिया था। पीजीआई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। साथ ही शव परिजनों को सौंप दी। मृतक की मां उसके दोनों दोस्तों पर ही आरोप लगा रही है कि उन्होंने बेटे को ड्रग की ओवरडोज दी थी जिससे राहुल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed