फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dealer abducted over property dispute; one accused arrested after assault

Mohali News: प्रॉपर्टी विवाद में डीलर का अपहरण, मारपीट के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 13 Sep 2026 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Dealer abducted over property dispute; one accused arrested after assault
जीरकपुर। शुक्रवार शाम प्रॉपर्टी विवाद में प्रॉपर्टी डीलर अजय खरबंदा का अपहरण कर लिया गया। आरोपियों ने सड़क पर उनको बुरी तरह पीटा। इसके बाद उन्हें जबरन इनोवा कार में डालकर भबात के खुशहाल एनक्लेव ले गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। करीब एक घंटे के भीतर एक आरोपी विशू को गिरफ्तार कर पीड़ित को सुरक्षित छुड़वा लिया। पुलिस के अनुसार, अजय खरबंदा शुक्रवार को अपने एक दोस्त से मिलने रायल एस्टेट सोसाइटी आए थे। इसके बाद वे दोस्त के साथ सिंघपुरा की तरफ जा रहे थे। एडवामैड अस्पताल के पास एक बाइक सवार ने उनकी कार के आगे अचानक ब्रेक लगा दिए। तुरंत बाद, पीछे से तीन कारों में आए लोगों ने अजय को बाहर निकाला और पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि पिटाई के बाद आरोपी उन्हें जबरन इनोवा कार में डालकर खुशहाल एनक्लेव ले गए। वहां पहुंचकर अजय ने अपनी पत्नी को फोन कर अपहरण की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी विशू का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया और राम सिंह समेत छह से सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पीड़ित और आरोपियों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस अब अन्य आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है। घटना में इस्तेमाल किए गए वाहनों और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन



शहर में अपहरण की बढ़ती घटनाएं
हाल के दिनों में शहर में अपहरण की कई घटनाएं सामने आई हैं। पांच जून को ज्वेलर गौरव गोयल का अपहरण हुआ था। 28 जुलाई को वीआईपी रोड से एक कारोबारी के कथित अपहरण-लूट की घटना हुई। दस अगस्त को एक नाबालिग छात्रा का भी अपहरण कर लिया गया था। इन घटनाओं से शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण के मामले
5 फरवरी : चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा से टैक्सी चालक सुशील उर्फ साहिल को अगवा कर जीरकपुर की प्रीत कॉलोनी लाया गया, जहां उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर केस सुलझाया था।
26 मई : जीरकपुर में अपहरण और बंधक बनाकर लूट की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं और सबसे पहले बीती 26 मई को हाईग्राउंड-नभा रोड के पास मनीष कुमार को कार सवार चार लोगों ने जबरन कार में बैठाकर चाकू के बल पर लूटा था। आरोपियों ने मारपीट कर मोबाइल का पिन हासिल किया और यूपीआई के जरिये 34 हजार रुपये निकाल लिए थे। करीब एक घंटे बाद उसे सड़क किनारे छोड़ दिया गया था।
5 जून : जीरकपुर के ज्वेलर गौरव गोयल के अपहरण का मामला सामने आया, जिसमें आरोपियों ने खुद को सीआईए स्टाफ बताकर उसे शोरूम से अगवा किया और परिवार से कथित तौर पर 5 लाख रुपये वसूले। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
9 जून : सड़क हादसे के बाद एक कारोबारी को अगवा कर लूटने का मामला सामने आया।
25 जुलाई : जीरकपुर में घर के बाहर से 16 वर्षीय छात्रा को कार में अगवा कर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का केस सामने आया था और इसी तरह का मामला जनवरी में बलटाना से 15 वर्षीय छात्रा के लापता होने की शिकायत पुलिस के पास पहुंची थी, जिसमें परिजनों ने बहला-फुसलाकर ले जाने का शक जताया था।
6 व 7 अगस्त : बलटाना में एक 16 वर्षीय छात्रा को स्कूल जाते समय दो बार रोककर अगवा करने का मामला सामने आया। पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 140(3) समेत अन्य धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।18 अगस्त : हनीट्रैप में एक युवक को होटल से अगवा कर जीरकपुर लाने और पिस्तौल के बल पर उससे 2.98 लाख रुपये वसूलने का मामला सामने आया है।

कोट्स :::
मामले में एक आरोपी विशू को गिरफ्तार कर लिया गया है। राम सिंह समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस वारदात में इस्तेमाल वाहनों और आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। -जसवीर सिंह तूर, एसएचओ, जीरकपुर पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed