{"_id":"5da0e4f78ebc3e93d76c579f","slug":"deadbody-hang-on-fan-hook-in-lalru-mohali-news-pkl353533343","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालड़ू। गांव चोंदहेड़ी में वीरवार को एक कमरे में 28 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला। हालांकि मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस का मानना है कि युवक ने बेरोजगारी से परेशान होकर आत्महत्या है, जबकि उसके परिजनों ने युवक की मौत की वजह पर शक जताया है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर धारा-174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
लैहली पुलिस चौकी के इंचार्ज एसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि किरण कुमार (28) पुत्र नैब सिंह निवासी सोंटी, पुलिस थाना नग्गल, जिला अंबाला ग्रैजुएट था और अविवाहित था। वह नौकरी की तलाश में बल्लोपुर निवासी अपने फूफा गुरमेल सिंह के पास करीब 10 दिन पहले ही आया था। मृतक के फूफा ने नौकरी को लेकर यहां कई जगह बात चलाई हुई थी और गांव चोंदहेड़ी में किराए के एक मकान में रह रहा था। वीरवार रात करीब 7:30 बजे मकान मालिक का फोन आया कि किरण ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया पर उस समय तक वह दम तोड़ चुका था। वह प्लास्टिक की रस्सी से छत के पंखे की हुक से फंदा बनाकर लटका हुआ मिला।
कमरे में खड़े मोटरसाइकिल पर किसी और की चप्पल के मिले निशान, दरवाजा भी था खुला
किरण के पिता व बड़े भाई ने कथित तौर पर शक जताते हुए बताया कि कमरे में मोटरसाइकिल के ऊपर चप्पलों के निशान छपे थे जो किरण की चप्पलों के न होकर किसी और के थे। कमरे का दरवाजा भी खुला हुआ था और मौके से भी कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। इसी के चलते शुक्रवार को तीन डॉक्टरों का बोर्ड बनवा कर उन्होंने शव का डेराबस्सी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और मामले की गहराई से जांच करने की पुलिस से अपील की है।