फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dead body of woman found in suspicious condition from house room, husband absconding

घर के कमरे से संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, पति फरार

Fri, 26 Feb 2021 01:59 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Dead body of woman found in suspicious condition from house room, husband absconding
मोहाली। फेज-11 के साथ लगती अंब साहिब कॉलोनी में वीरवार को एक मकान के कमरे से संदिग्ध हालात में 25 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ है। इस घटना के बाद से मृतक महिला का पति फरार है। वहीं, मृतका के परिजनों का आरोप है हमारी बेटी की मौत के पीछे उसके पति का ही हाथ है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अंब साहिब कॉलोनी में वीरवार को सुबह जब मंजू नामक महिला के पड़ोसियों ने देखा कि वह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आई है तो उन्होंने उसके घर का दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर कमरे में संदिग्ध हालात में उसका शव पड़ा था। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक महिला के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात से ही मंजू का पति कमल घर से फरार है और उनकी बेटी की हत्या कमल ने ही की है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मंजू के पति की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी और फेस-11 थाने में पहुंचे मृतका के भाई और उसके पति के परिवार वालों ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी सुबह ही मिल है और वह तभी पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि मृतका का पति कमल नशा करने का आदी है और अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मृतका का एक बेटा है और वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और यहां कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed