{"_id":"63b5e3f84189a5135019602a","slug":"dc-reviewed-the-ongoing-work-of-mohalla-clinics-mohali-news-pkl4734051176","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: डीसी ने मोहल्ला क्लीनिकों के चल रहे काम का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: डीसी ने मोहल्ला क्लीनिकों के चल रहे काम का लिया जायजा
विज्ञापन
मोहाली। जिले में जल्द ही 21 नए आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए जा रहे हैं। इन सभी क्लीनिकों को लेकर चल रहे कार्यों का जायजा लेने के लिए डीसी अमित तलवार ने बुधवार को जिला कांप्लेक्स में स्वास्थ्य, लोक निर्माण और स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों के साथ विशेष समीक्षा बैठक की।
इस बैठक में उन्होंने आम आदमी क्लीनिक से संबंधित सभी भवनों की आवश्यक मरम्मत की समीक्षा करके जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही डीसी ने आवश्यक फर्नीचर, शौचालय की सुविधा सुनिश्चित करने, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा है। इस अवसर पर मोहाली की एसडीएम सरबजीत कौर, खरड़ के एसडीएम रविंदर सिंह, डेराबस्सी के एसडीएम हिमांशु गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गिरीश डोगरा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
नयागांव में मोहल्ला क्लीनिक का काम शुरू
जिले में बनने जा रहे 21 आम आदमी क्लीनिकों में से एक क्लीनिक नयागांव के गांव नाडा में बनाया जा रहा है। जहां पर यह मोहल्ला क्लीनिक बनाया जा रहा है, वहां पर पहले आंगनबाड़ी केंद्र की जर्जर इमारत थी। इसकी मरम्मत करवाकर इसे नया रूप देने की कोशिश की जा रही है। नगर काउंसिल ने इस काम के लिए टेंडर निकाला था, जिसे नौ लाख रुपये में न्यू मॉडर्न सोसायटी ने अपने नाम करके बुधवार से वहां पर काम शुरू कर दिया है।