फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   DC office employees on leave today and tomorrow, will show anger

डीसी दफ्तर के कर्मचारी आज और कल छुट्टी पर, करेंगे रोष प्रदर्शन

Mon, 06 Dec 2021 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
DC office employees on leave today and tomorrow, will show anger
खरड़। पंजाब राज्य जिला डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन डिवीजन रूपनगर के जनरल सचिव रणविंदर सिंह ने कहा कि वित्त अधिकारियों की ओर से 6 और 7 दिसंबर को सामूहिक छुट्टी लेकर डिवीजन दफ्तरों के आगे रोष प्रदर्शन का फैसला लिया गया है। इसके मुताबिक डीसी दफ्तर, एसडीएम और तहसील दफ्तरों के समूह कर्मचारी सामूहिक छुट्टी लेकर डिवीजन दफ्तरों के आगे दिए जा रहे रोष धरनों में शामिल होंगे।
विज्ञापन

यूनियन के रूपनगर डिवीजन के जनरल सचिव रणविंदर सिंह ने बताया कि वित्त अधिकारियों की ओर से तहसीलदार और रजिस्ट्री क्लर्क के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो की ओर से दर्ज मामलों को रद्द करने की मांग की जा रही है। इसके विरोध में अब सोमवार और मंगलवार को समूह कर्मचारियों की ओर से सामूहिक छुट्टी पर जाने का फैसला लिया गया है और रूपनगर डिवीजन दफ्तर पर रोष धरना देंगे। इन रोष धरनों में माल विभाग के पटवारी और कानूनगो भी शामिल होंगे, क्योंकि पटवार और कानूनगो यूनियन की ओर से यह फैसला लिया जा चुका है। रणविंदर सिंह ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया, दर्ज झूठे मामलेे रद्द न किए और विजिलेंस ब्यूरो के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो 7 दिसंबर को चंडीगढ़ में बैठक करके अगले संघर्ष की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed