फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   DC inaugurates PM Jan Aushadhi Kendra at Kurali Hospital

Mohali News: डीसी ने कुराली अस्पताल में पीएम जन औषधि केंद्र का किया उद्घाटन

Sat, 04 Jan 2025 12:19 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sat, 04 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
DC inaugurates PM Jan Aushadhi Kendra at Kurali Hospital
डीसी आशिका जैन ने सिविल अस्पताल कुराली में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया।
मरीजों के लिए एसएमओ को 70 कंबल सौंपे, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी रियायत पर चलाएगी फार्मेसी स्टोर
विज्ञापन


सीएचसी कुराली का अपग्रेडेशन शीघ्र

संवाद न्यूज एजेंसी
कुराली। रेडक्रॉस मिशन के अनुसार मानव सेवा प्रयासों में डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल कुराली में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने सिविल अस्पताल को मरीजों के लिए कंबल भी दिए

डीसी ने बताया कि नए मेडिकल स्टोर में बाजार की तुलना में 70 से 80 प्रतिशत सस्ती दरों पर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध होंगी। स्टोर का संचालन जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से किया जाएगा। एक माहिर फार्मासिस्ट को स्टोर पर रखा है, जो सुबह 9 से शाम 5 तक ड्यूटी देगा। उन्होंने कहा कि यह जन औषधि केंद्र जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से मानवता की सेवा के रूप में संचालित किया जा रहा जिले का तीसरा केंद्र है। इससे पहले जिला अस्पताल मोहाली और सिविल अस्पताल खरड़ में ये केंद्र सफलतापूर्वक चल रहे हैं।
विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से एक मोबाइल टेस्टिंग वैन पहले ही शुरू की जा चुकी है। यह वैन जिला अस्पताल की मेडिकल टीम की मदद से जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से लगाए जा रहे मेडिकल कैंप कवर करती है। इसी तरह, उचित दरों पर एक एंबुलेंस सेवा भी शुरू की गई है, जिसे 7087087005 और 8427544403 पर डायल करके हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed