फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Davinder Singh Bajwa becomes Vice-President of Kabaddi Association Punjab

दविंदर सिंह बाजवा बने कबड्डी एसोसिएशन पंजाब के वाइस प्रधान

Tue, 01 Sep 2020 02:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
Davinder Singh Bajwa becomes Vice-President of Kabaddi Association Punjab
कुराली। कबड्डी सहित अन्य खेलों को प्रफुल्लित करने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए अहम भूमिका निभा रहे बाबा गाजीदास क्लब रोडमाजर-चकला के प्रधान दविन्द्र सिंह बाजवा को पंजाब कबड्डी एसोसिएशन का वाइस प्रधान और रूपनगर जिले का प्रधान नियुक्त किया गया है। फरवरी में पाकिस्तान में हुए इंटरनेशनल कबड्डी कप के दौरान वे भारतीय टीम के मैनेजर थे। दविन्द्र सिंह बाजवा प्रत्येक वर्ष अपने गांव में अंतरराष्ट्रीय स्तर का कबड्डी कप करवाने के अलावा अन्य समाज सेवी कार्यों में योगदान डाल रहे हैं। दविन्द्र सिंह बाजवा का चयन चार साल के लिए किया गया है। उनकी यह नियुक्ति प्रधान सिकंदर सिंह मलूका, सीनियर वाइस प्रधान तेजिन्द्र सिंह और जनरल सचिव अमनप्रीत सिंह मल्ली के नेतृत्व में की गई। उनकी इस नियुक्ति के लिए बाबा गाजी दास क्लब के रविन्द्र सिंह, ज्योति अटवाल, नरेन्द्र सिंह कंग, जय सिंह, बलविन्द्र सिंह, बिट्टूू बाजवा, कोच हरप्रीत सिंह, संतोख सिंह, गुरदीप सिंह सहित अन्यों ने पंजाब कबड्डी एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर दविन्द्र सिंह बाजवा ने कहा कि वे अपनी इस जिम्मेदारी को इमानदारी से निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed