{"_id":"6aa1bfbe317c6ca0b50caf55","slug":"damaged-speed-breaker-in-mohalis-sector-67-demand-for-replacement-mohali-news-c-71-1-spkl1025-146809-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली के सेक्टर-67 में खराब स्पीड ब्रेकर, बदलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली के सेक्टर-67 में खराब स्पीड ब्रेकर, बदलने की मांग
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-67 में जल वायु विहार और डीपी सोसायटी के सामने बी रोड पर लगे स्पीड ब्रेकर लंबे समय से खराब हैं। इससे स्थानीय निवासियों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। जल वायु विहार रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव बीएस ढिल्लों ने नगर निगम से इन्हें जल्द बदलने की मांग की है।
ढिल्लों के अनुसार, ये स्पीड ब्रेकर एक साल से अधिक समय से क्षतिग्रस्त हैं। इस सड़क से जल वायु विहार और डीपी सोसायटी के करीब दो हजार निवासी रोजाना गुजरते हैं। सीपी-67 और आसपास के व्यावसायिक क्षेत्रों से भी भारी वाहनों की आवाजाही यहां काफी रहती है। क्षतिग्रस्त ब्रेकरों के कारण पैदल चलने वालों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। यह मामला नगर निगम के अधिकारियों के संज्ञान में कई बार लाया गया है। हालांकि, अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
हादसे की आशंका
ढिल्लों ने निगम से पुराने स्पीड ब्रेकर हटाकर नए लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे संभावित हादसों को रोका जा सकेगा। खराब ब्रेकरों से वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। निवासियों ने जल्द समाधान की उम्मीद जताई है।