फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Damage to forest department's land due to illegal mining, case registered

अवैध माइनिंग के कारण जंगलात विभाग की जमीन को नुकसान, केस दर्ज

Sun, 26 Dec 2021 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Damage to forest department's land due to illegal mining, case registered
डेराबस्सी। जंगलात विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों की तरफ से अवैध माइनिंग करने के कारण जंगलात विभाग की जमीन को खतरा पहुंचाने के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जंगलात विभाग के वन रेंज अफसर ने बताया है कि छतबीड़ नजदीक गांव परागपुर व इब्राहिमपुर में से अज्ञात लोग घग्गर दरिया व लोगों की निजी जमीनों पर नाजायज तौर पर रेत उठाकर छतबीड़ के साथ लगते जंगली क्षेत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं। यहां पर अवैध माइनिंग के चलते छतबीड़ के जंगली क्षेत्र की जमीनों का बहने का खतरा पैदा हो गया है। इस संबंधी उन्होंने विस्तार रिपोर्ट बनाकर विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजी थी।
विज्ञापन

जांच अफसर सहायक नरिंद्र कुमार ने बताया कि वन रेंज अफसर ने शिकायत में बताया है कि गांव परागपुर और गांव इब्राहिमपुर क्षेत्र में कुछ अज्ञात व्यक्तियों की तरफ से नाजायज माइनिंग की जाती है। इस कारण छतबीड़ चिड़ियाघर के साथ लगती जंगलात विभाग की जमीन को काफी नुकसान पहुंच रहा है। इससे घग्गर दरिया में बाढ़ आने का भी खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed