फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cyclist dies after being hit by car

Mohali News: कार की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

Sat, 25 Nov 2023 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Cyclist dies after being hit by car
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर कार की चपेट में आने से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुलाबगढ़ निवासी राम नयन के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भांजे पवन कुमार के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कार का नंबर नोट करके पुलिस को दे दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को पवन कुमार ने बताया कि वह और उसका मामा राम नयन लालड़ू के घोलूमाजरा स्थित एक निजी फैक्ट्री में काम करते हैं। 21 नवंबर को वह और उसका मामा अलग-अलग साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। शाम करीब पौने आठ बजे जब वह सुखमनी कॉलेज के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार के चालक ने मामा की साइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसके मामा साइकिल समेत गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए जीएमसीएच सेक्टर-32, चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। यहां पर अब इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed