फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Custom milling policy being flouted at Kharar grain market

Mohali News: अनाज मंडी खरड़ में उड़ रही कस्टम मिलिंग पालिसी की धज्जियां

Tue, 07 Oct 2025 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Custom milling policy being flouted at Kharar grain market
खरड़। अनाज मंडी में शेलर मालिकों और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के कारण कई आढ़तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी खरीद शुरू हुए बीस दिन बीत जाने के बाद भी इनके फड़ो से एक भी दाने की लिफ्टिंग नहीं हुई है। आढ़ती सुनील अग्रवाल, अमनदीप गर्ग, मनीष शर्मा तथा शुभम शेखर ने बताया कि मुख्यमंत्री को इस संबंधी शिकायत भेजी है कि अनाज मंडी खरड़ में जिस तरीके की घपलेबाजी हो रही है, उसकी जांच होनी चाहिए। शेलर मालिकों को अपनी आढ़त/ दुकान के जरिए धान और गेहूं खरीदने का कोई अधिकार नही है परंतु शेलर मालिकों द्वारा आढ़त के लाइसेंस अपने करिंदो या रिश्तेदारों के नाम पर ले रखे हैं। अब इन शेलर मालिकों ने अपने करिंदों या रिश्तेदारों के लाइसेंस पर खरीद शुरू कर दी है। यह सब कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है। यदि प्रशासन द्वारा उनकी समस्याओं को नही सुना गया तो वह धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

इसकी जांच करवाई जाएगी
खाद्य एवं आपूर्ति कंट्रोलर रवनीत कौर ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, वह अपने एएफएसओ और अन्य अधिकारियों को भेज कर इसकी जांच करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed