{"_id":"5e7516668ebc3e774252ce7c","slug":"curfew-atmosphere-in-derabassi-roads-remained-empty-mohali-news-pkl3701956176","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेराबस्सी में कर्फ्यू जैसा माहौल.. खाली रही सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेराबस्सी में कर्फ्यू जैसा माहौल.. खाली रही सड़कें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महामारी बन चुके कोरोना वायरस की दहशत का खौफ हलका डेराबस्सी में देखने को मिला। हलके में शुक्रवार को जहां बाजार खाली था वहीं हर समय पर वाहनों से भरी रहने वाली सड़कें खाली दिखाई दीं।
पूरे हलके में कर्फ्यू जैसा माहौल बना हुआ था। लोगों में खाने पीने समेत अन्य जरूरी सामान खरीदने की होड़ लगी हुई थी जिसके चलते कालाबाजारी शुरू हो गई। दुकानदारों व सब्जियां वालों ने बढ़ती हुई मांग को देखते हुए जरूरी सामान के रेट बढ़ा दिए हैं।
जानकारी के अनुसार सब डिवीजन डेराबस्सी में अभी तक एक भी कोरोना वायरस का पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। यहां 50 के करीब ऐसे मामले सामने आए हैं जो विदेश से लौटे हैं। उन्हें सेहत विभाग ने 14 दिन घर में रहने की हिदायत दी है। इनमें 20 व्यक्तियों को 14 दिन पूरे होने पर घर से निकलने की इजाजत दे दी है। इस समय पर सब डिवीजन में सिर्फ 30 के करीब ऐसे व्यक्ति हैं जिनकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, चंडीगढ़ सेक्टर 21 व मोहाली में एक-एक केस सामने आने बाद में इसकी दहशत डेराबस्सी में देखने को मिल रही है।
अभी अफवाहों का बाजार गर्म है। इलाके में पूरे देश को 31 मार्च तक बंद करने की अफवाहों के चलते लोग खाने पीने समेत अन्य सामान को स्टोर करने में लग गए हैं। इस समय पर सबसे ज्यादा भीड़ सब्जी मंडी, फ्रूट, करियाने व केमिस्ट की दुकानों व लगी हुई हैं। सब्जी व फल विक्रेतों ने दाम चौगुने कर दिए हैं। इसके अलावा केमिस्ट की दुकानों पर मास्क, सैनिटाइजर व दूसरी जरूरी दवाओं के रेट बढ़ा दिए हैं। जीरकपुर सब तहसील के कर्मचारियों ने 31 मार्च तक काम बंद रखने का फैसला लिया है।
चंडीगढ़ की पॉजिटिव लड़की के संपर्क में आने वालों की जांच
चंडीगढ़ सेक्टर 21 निवासी कोरोना पॉजिटिव लड़की के संपर्क में हलका डेराबस्सी के चार लोग आए हैं। इनमें दो जीरकपुर के ढकोली व गांव नाभा साहिब का एक-एक व्यक्ति शामिल है। दो डेराबस्सी निवासी जिनमें एक डेराबस्सी सेक्टर 11 निवासी एक औरत और गांव सैदपुरा निवासी शामिल हैं। सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉ. संगीता जैन ने कहा कि चारों लोगों की जांच कर 14 दिन के लिए घर रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि अभी किसी में भी कोई लक्षण नहीं मिले हैं।