{"_id":"655d0836e36d3de3ab0984d6","slug":"crypto-currency-fraud-case-accused-invested-rs-300-crore-in-zirakpur-mohali-news-c-71-1-mli1001-8166-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिप्टो करेंसी ठगी मामला : आरोपियों ने जीरकपुर में किया 300 करोड़ का निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिप्टो करेंसी ठगी मामला : आरोपियों ने जीरकपुर में किया 300 करोड़ का निवेश
विज्ञापन
मोहाली/जीरकपुर। हिमाचल प्रदेश में हुए क्रिप्टो करेंसी ठगी मामले में एक नया खुलासा हुआ है। आरोपियों ने एक प्रॉपर्टी कारोबारी के जरिए जीरकपुर के हाउसिंग प्रोजेक्ट में 300 करोड़ रुपये का निवेश किया है।जीरकपुर पुलिस ने इस मामले में एक सितंबर को मुख्य सरगना सुभाष शर्मा निवासी त्रिशला सिटी जीरकपुर, अभिषेक शर्मा, सुखदेव ठाकुर, हेम राज, विपिन कुमार, सुनील सियाल, शाम शर्मा और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने सबसे पहले तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू की थी। वहीं मामला दर्ज होने से पहले ही गिरोह का मुख्य सरगना सुभाष दुबई फरार हो गया। जांच में सामने आया कि जीरकपुर में सुभाष शर्मा ने कई बेनामी संपत्तियां बनाई हैं। जीरकपुर पुलिस ने एक प्रॉपर्टी कारोबारी के लड़के मासूम जुनेजा को क्रिप्टो करेंसी के पैसे प्रॉपर्टी बाजार में निवेश करवाने के आरोप में काबू किया था जो इस समय जेल में बंद है।
क्रिप्टो करेंसी ठगी मामले में जीरकपुर पुलिस ने एक सितंबर 2023 को करीब 200 करोड़ रुपये की ठगी का केस दर्ज किया था लेकिन पुलिस के पास अब तक करीब एक हजार करोड़ रुपये की ठगी होने से भी अधिक की शिकायतें पहुंच चुकी हैं। जीरकपुर में खोली इन जाली कंपनियों में ज्यादा पैसा हिमाचल के लोगों का लगा होने के कारण हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वहीं जीरकपुर पुलिस ने नामजद किए व्यक्तियों में चार कथित आरोपियों को हिमाचल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जिन्हें अब पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर जीरकपुर लाया जाएगा।
कोट्स
जीरकपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हिमाचल पुलिस ने इस मामले में अभिषेक शर्मा, हेम राज, सुखदेव ठाकुर और नील पवन को गिरफ्तार किया है। इस मामले में इन आरोपियों को जीरकपुर पुलिस ने भी नामजद किया है। इन चारों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर जीरकपुर लाने की तैयारी है। पूछताछ के बाद और खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
- नायब सिंह, जांच अधिकारी थाना जीरकपुर