फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   crops

सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूबी

Sat, 20 Jul 2019 02:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
crops
लालड़ू के खेतों में भरा बारिश का पानी। - फोटो : MOHALI
लालड़ू। हरियाणा की सीमा से लगते पंजाब के आखिरी गांव झरमड़ी के किसान वीरवार को अपने खेतों में बरसाती पानी की निकासी न होने को लेकर एसडीएम डेराबस्सी से मिले। एसडीएम ने समस्या के हल के लिए तहसीलदार नवप्रीत सिंह शेरगिल को मौके पर भेजा। तहसीलदार ने अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है।
विज्ञापन

झरमड़ी के किसान जरनैल सिंह पूर्व चेयरमैन लैंड मार्गेज बैंक डेराबस्सी, गुलजार सिंह, रधबीर सिंह, सरपंच अमनप्रीत सिंह ने एसडीएम को बताया कि बारिश के कई दिन बाद भी खेतों से पानी नहीं निकला है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से गांव के खेतों का पानी हरियाणा इलाके से निकलता था, लेकिन अब गांव से जुडे़ अंबाला (हरियाणा) इलाके की जमीन के मालिक द्वारा चारदीवारी करने और पास लगती एक कंपनी के फ्लैट बनने के कारण पानी निकासी बंद हो गई है। इससे सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूबी हुई है। एसडीएम ने बताया कि जल्द ही अंबाला के एसडीएम के साथ पानी की निकासी के हल के लिए बैठक की जाएगी और संबधित विभागों के सहयोग से समस्या का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन

इन गांवों में फसल तबाह होने के कगार पर
गांव कुरली, बटोली, मीरपुरा, धीरेमाजरा, संगौथा, झरमड़ी व कसौली के खेतों में बरसाती पानी नदी की तरह जमा है। सैकड़ों एकड़ में खड़ी फसल तबाह होने के कगार पर पहुंच गई है, जिससे किसान काफी चिंतित हैं। किसानों ने पंजाब सरकार से मुआवजे व बरसाती पानी की निकासी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed