फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Crisis on tenders worth 10 crores spent on development works

विकास कार्यों पर खर्च होने वाले 10 करोड़ के टेंडरों पर संकट

Fri, 02 Oct 2020 02:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
Crisis on tenders worth 10 crores spent on development works
जीरकपुर। शहर में विकास कार्यों पर खर्च होने वाले 10 करोड़ रुपये के टेंडरों पर अब संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इसका मुख्य कारण इंजीनियरिंग ब्रान्च के एएमई कम एसडीओ महिंदरपाल सिंह का तबादला हेड ऑफिस चंडीगढ़ में होना है। जानकारी के मुताबिक, जीरकपुर के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले लोग लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की कमी जैसे सड़क, पानी, बिजली, स्ट्रीट लाइटों की समस्या से परेशान थे। लोगों ने नगर काउंसिल के अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद शहर की दशा सुधारने के लिए टेंडर खोले गए थे।
विज्ञापन

एसडीओ पर टेंडर आवंटन की जिम्मेदारी
निकाय विभाग ने बुधवार देर शाम निर्देश जारी करते हुए नगर काउंसिल की इंजीनियरिंग ब्रान्च में कार्यरत एएमई कम एसडीओ महिंदरपाल सिंह का तबादला कर उन्हें चंडीगढ़ हेड ऑफिस भेज दिया। दूसरी ओर, उनकी जगह पर अभी किसी की नियुक्ति नहीं की गई है। अभी उनका कार्यभार ईओ संदीप तिवारी को सौंपा गया है। वीरवार को ईओ दफ्तर नहीं आए, इसलिए टेंडरों को आवंटित करने की कार्यवाही को आगे के लिए टाल दिया गया है।
विज्ञापन

दो महीने बंद रहे विकास कार्य
जानकारी के अनुसार, मार्च में कोरोना की दस्तक के बाद स्थानीय नगर काउंसिल के अधिकारियों को शहर में होने वाले विकास कार्यों को बंद करना पड़ा जो दो महीनों तक शुरू नहीं हो पाए थे। वहीं, जून में जब विकास कार्यों की शुरूआत हुई तो विभिन्न राजनीतिक दल के स्थानीय नेताओं की आपसी राजनीति के चलते विकास कार्यों को पूरी तरह से अंजाम नहीं दिया जा सका। क्योंकि एक राजनीतिक दल के नेता अगर कोई काम शुरू करवाते तो अन्य दल के नेता उस काम की शिकायत करके रुकवा देते थे। इस कारण शहर के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून में प्रभावित हुए काम
अगस्त माह में मानसून की दस्तक के बाद शहर में चल रहे सभी विकास कार्य प्रभावित हुए। इसका खामियाजा यह हुआ कि पहले से खस्ताहाल सड़कें बरसाती पानी की वजह से पूरी तरह से गड्ढों में तबदील हो गईं। गड्ढों में तबदील हो चुकी सड़कों पर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया था। सबसे ज्यादा बुरी हालत पभात और बलटाना क्षेत्र की हुई जहां की सड़कें बरसात के दिनों में पूरी तरह से कीचड़ में तबदील हो गईं। इस कारण कई लोग हादसों का शिकार भी हुए।

कोट्..
विभाग के उच्चाधिकारियों ने निर्देश जारी करके इंजीनियरिंग ब्रान्च के एएमई कम एसडीओ महिंदरपाल सिंह का तबादला कर दिया है। उनकी जगह अभी किसी की नियुक्ति नहीं की गई है। इसलिए शहर के विकास कार्यों पर खर्च होने वाले करोड़ों रुपये के टेंडरों की कार्यवाही को अगले आदेशों तक के लिए टाल दिया गया है। -संदीप तिवारी, ईओ, जीरकपुर नगर काउंसिल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed