फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three murder accused surrendered in Kharar of Punjab

मोहाली: खरड़ में युवक की हत्या के तीन आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण, इस वजह से की थी वारदात

Wed, 11 Aug 2021 03:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 11 Aug 2021 03:13 PM IST
सार

घायल राकेश और जतिंदर को उनके परिजन खरड़ के सरकारी अस्पताल ले गए। यहां इनकी हालत देखकर डॉक्टरों ने गंभीर घायल राकेश को जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ और जतिंदर को जीएमएसच सेक्टर-16 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जीएमसीएच-32 में राकेश की मौत हो गई, जबकि जतिंदर की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Three murder accused surrendered in Kharar of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच अगस्त को खरड़ में शिवलिंग पर कावड़ चढ़ाने को लेकर हुए विवाद मे राकेश कुमार नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी।  इस मामले में पुलिस ने कई लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया था। इनमें से पांच लोग पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है। वही बुधवार को तीन और लोगों ने खरड़ अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। 

विज्ञापन


आरोपियों में दीपांशु मानक और राजेश शामिल है। अदालत ने उन्हें पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात (पांच अगस्त) साढे़ 10 बजे जतिंदर अपने दोस्त राकेश कुमार के साथ आर्य कॉलेज के पास बैठकर कांवड़ यात्रा की बातें कर रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार आरोपी दीपांशु सिंगला, मानक अग्रवाल और राजेश कुमार उनके नजदीक से गाली देते निकले।
विज्ञापन


इस पर राकेश ने दीपांशु को फोन कर गाली देने का कारण पूछा तो कुछ देर बाद ही दीपांशु कुछ युवकों को साथ लेकर उनके पास आ पहुंचा और ललकारते हुए हथियारों से हमला कर दिया। इसी दौरान दीपांशु सिंगला ने तीखी किरच से राकेश के पेट पर वार कर दिया और मानक अग्रवाल ने पीछे से आकर राकेश के सिर पर लोहे की रॉड मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी हमलावरों का तीसरा साथी राजेश भी रॉड से राकेश पर वार करने लगा तो जतिंदर ने उसकी रॉड पकड़ ली लेकिन उनके साथ आए अन्य युवकों ने बेसबाल, हॉकी और पत्थरों से जतिंदर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और दीपांशु ने उसकी पीठ पर किरच मार दी। इस हमले में जतिंदर की टांग की हड्डी टूट गई और शरीर पर अन्य कई जगह चोटें आई हैं। शोर सुनते ही लोग घटनास्थल पर पहुंचे।


घायल राकेश और जतिंदर को उनके परिजन खरड़ के सरकारी अस्पताल ले गए। यहां इनकी हालत देखकर डॉक्टरों ने गंभीर घायल राकेश को जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ और जतिंदर को जीएमएसच सेक्टर-16 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जीएमसीएच-32 में राकेश की मौत हो गई, जबकि जतिंदर की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed