फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   snatching, mohali snatching, lady gang, car lift, jewellery gang, mohali

लिफ्ट देने के बहाने महिला से स्नैचिंग की कोशिश नाकाम

Sun, 24 Apr 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली Updated Sun, 24 Apr 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
snatching, mohali snatching, lady gang, car lift, jewellery gang, mohali
snatching
शहर में एक बार फिर लिफ्ट देने के बहाने ज्वेलरी लूटने वाले महिला गिरोह ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। हालांकि महिला व उसके बेटे ने गिरोह के सदस्यों का मुकाबला किया। इस दौरान महिला की आरोपियों से जमकर हाथापाई भी हुई। इसके बाद गिरोह की महिलाएं उक्त महिला व उसके बेटेे को गाड़ी से धक्का देकर फरार हो गई। महिला व उसके बेटे को चोटें आई हैं। उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पंचकूला निवासी मधु शर्मा व उनका बेटा अभिनव शनिवार को सोहाना अस्पताल में आंखों का चेकअप करवाने के लिए आए थे। जब वह टेस्ट करवाकर अस्पताल से बाहर निकले, तभी एक स्विफ्ट कार (जिस पर हरियाणा की नंबर की प्लेट लगी हुई थी) उनके पास आकर रुकी। साथ ही उनसे चंडीगढ़ का रास्ता पूछा। कार में दो महिला व एक ड्राइवर सवार था। जबकि एक महिला वहां पर पहुंच गई।
विज्ञापन


फिर उनसे पूछा कि आपको कहां जाना है। उन्होंने बताया कि पंचकूला जाना है। इस पर उक्त गिरोह की महिलाओं ने कहा कि वह आगे छोड़ देंगी। इसके बाद महिला का बेटा ड्राइवर के साथ अगली सीट पर बैठ गया। जबकि महिला तीन महिलाओं के साथ पीछे बैठ गई। इसी बीच जब वह थोड़ा ही आगे निकले थे कि एक सुनसान रोड की तरफ उन्होंने गाड़ी घुमा दी। जब उन्होंने पूछा कि गाड़ी क्यों घुमा रहे तो जवाब दिया कि आगे जाम लगता है। इस रास्ते से चंडीगढ़ जल्दी पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच उक्त महिलाओं ने पूरी सफाई से उसकी मां के हाथों से सोने के कड़े निकाल लिए। इसी बीच उन्हें पता लग गया कि उनके कड़े महिलाओं ने काट लिए हैं। जब महिलाओं से पूछा तो वह टाल मटोल करने लगी। इसके बाद महिला स्नैचर गिरोह की महिलाओं से उलझ गई। उनमें जमकर हाथापाई हुई। इसी बीच अगली सीट पर बैठा बेटा भी ड्राइवर से उलझ गया।

इस दौरान कार चलती रही, लेकिन आगे पीसीआर की जिप्सी खड़ी थी। जिसे देखते ही स्नैचर गिरोह की महिलाएं घबरा गई। उन्होंने महिला को धक्का देकर कार से बाहर फेंक दिया। साथ ही काटी गई चूड़ियां भी उनके हाथ से छूट गईं। वहीं, बेटे ने चलती कार से छलांग लगा दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को उसने वारदात के बारे में पूरी जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


काफी समय से इलाके में सक्रिय है गिरोह
उक्त गिरोह इलाके में काफी समय से सक्रिय है। करीब सात आठ महीने पहले गिरोह ने एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया था। उक्त महिला गुरुद्वारा सिंह शहीदां से माथा टेककर आ रही थी। हालांकि महिला ने गिरोह का सामना किया था। जिस कारण महिला के गहने बच गए थे। इसी बीच गत सप्ताह फेज-आठ में एक बुजुर्ग दंपति से स्नैचिंग हुई थी। महिला की चेन व कड़े स्नैचर ले गए थे। उन्हें धक्का देकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed