फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Property dealer commits Suicide in a Hotel of Mohali

प्रॉपर्टी डीलर ने होटल में खाया जहर, फोन कर दोस्त को बोला- मैंने सल्फास खा लिया, अस्पताल में गई जान

Thu, 11 Feb 2021 02:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली/ खरड़ (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली/ खरड़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 11 Feb 2021 02:01 AM IST
सार

  • खरड़ नगर परिषद के पूर्व प्रधान गुरप्रेम सिंह रोमाना का भांजा था वरिंदर पाल
  • जहर खाने के बाद दोस्त को किया फोन तो पहुंचा परिवार, अस्पताल में मौत
  • बुधवार सुबह ही होटल में पहुंचा था वरिंदर, शाम को कमरे में खाया जहर

विज्ञापन
Property dealer commits Suicide in a Hotel of Mohali
मृतक की फाइल फोटो।

विस्तार

फेज-एक मोहाली गांव स्थित एक नामी होटल में प्रॉपर्टी कारोबारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान वरिंदर पाल सिंह के रूप में हुई। वह नगर काउंसिल खरड़ के पूर्व प्रधान व वरिष्ठ अकाली नेता गुरप्रेम सिंह रोमाना का भांजा था। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। एसएचओ का कहना है कि जांच की जा रही है। अस्पताल से पुलिस के पास सूचना पहुंची थी। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वरिंदर पाल सिंह फेज-1 मोहाली गांव स्थित होटल ग्रैंड प्लाजा में बुधवार सुबह आया था। यहां उसने कमरा बुक कराया। शाम को उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद अपने दोस्त को फोन कर बताया कि मैंने सल्फास खा लिया है और मरने वाला हूं। दोस्त ने फौरन उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


परिवार वाले होटल पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने करीब एक घंटे तक उसकी जिंदगी बचाने का प्रयास किया लेकिन वह बच नहीं सका। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। खबर लिखे जाने तक पुलिस पड़ताल में जुटी थी। होटल में लगे कैमरे खंगाले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नगर परिषद का चुनाव भी लड़ा था
वरिंदर पाल सिंह ने नगर परिषद का चुनाव भी लड़ा था। लेकिन वह हार गया था। सूत्रों की मानें तो उसका प्रॉपर्टी का कारोबार भी अच्छा नहीं चल रहा था। काफी कर्ज होने के कारण परेशान चल रहा था।


पीछे छोड़ गया आठ साल की बच्ची व पत्नी
वरिंदर के परिवार का इलाके में अच्छा रसूख है। वह अपने पीछे आठ साल की बच्ची व पत्नी छोड़ गया है। पता चला है कि जैसे ही उसके जहर खाने की खबर परिवार को मिली परिवार के सदस्य तुरंत मोहाली पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed