फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   murder, driver murder, ola cab driver murder, mohali driver murder, crime, mohali police, mohali

ओला कैब ड्राइवर की हत्या के मामले में कई राउंडअप

Thu, 30 Jun 2016 10:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Thu, 30 Jun 2016 10:25 AM IST
विज्ञापन
murder, driver murder, ola cab driver murder, mohali driver murder, crime, mohali police, mohali
crime - फोटो : HT
मोहाली के फेज-5 में ओला कैब के ड्राइवर मनोज की हुई हत्या के मामले में पुलिस अभी तक अंधेरे में है। सीआईए स्टाफ ने मामले में फेज-5 से 10 लोगों को राउंडअप किया है। इसमें फूलवालों से लेकर ढाबों और चिकन कार्नर के मुलाजिम शामिल हैं। इनसे पुलिस कई बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने हत्या वाली रात कॉल डिटेल का डंप लिया है। उसको भी खंगाला जा रहा है। वहीं, उस समय में लोग इलाके में सक्रिय थे, उनसे भी पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का मानना है कि लूट को लेकर ड्राइवर की हत्या नहीं हुई है। क्योंकि उसकी जेब में पांच हजार व मोबाइल फोन आदि थे। जिसे किसी ने छीना नहीं है। ऐसे में पुलिस यह मानकर चल रही है कि यह मामला रंजिश का है। हालांकि यह लोग कौन हो सकते है पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों से पूछताछ की गई उन्हें अभी तक क्लीन चिट नहीं दी गई है।
विज्ञापन


हमले वाली जगह बनी पहेली
दूसरी तरफ पुलिस को अभी तक यह भी पता नहीं चल पाया है कि आखिर टैक्सी चालक मनोज पर हमला कौन सी जगह पर हुआ था। वह कहां से गाड़ी लेकर फेज-5 मार्केट में पहुंचा था। पुलिस वाले सिविल ड्रेस में जाकर इस बात की पड़ताल कर रहे हैं। लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


सीआईए की कार्रवाई से मार्केट वालों में दहशत
मंगलवार रात जिस तरह फेज-5 से सीआईए स्टाफ ने लोगों को राउंडअप कर उठाया था। उससे इलाके के लोगों में दहशत है। इतना ही नहीं एक ढाबे के तो पूरे मुलाजिम ही सीआईए स्टाफ उठाकर ले गया था। जिससे ढाबा पूरा दिन बंद रहा। लोगों ने बताया कि पुलिस वाले शाम छह बजे से वहां पर सिविल ड्रेस में पहुंच गए थे। वहीं, मार्केट के दुकानदार भी पुलिस की कार्रवाई से नाखुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed