फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali: The gang that shot the property dealer was revealed, seven arrested

Mohali: प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने वाले गिरोह का खुलासा, सात गिरफ्तार, रंगदारी न देने पर की वारदात

Sun, 02 Jul 2023 01:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली (पंजाब)
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 02 Jul 2023 01:13 AM IST
सार

आरोपियों ने रंगदारी न देने पर गोली मारी थी। दो पिस्टल, पांच गोलियां, होंडा सिटी कार व बाइक बरामद की गई है। कनाडा में बैठे प्रिंस चौहान और संदीप उर्फ काला राणा के इशारे पर उगाही करते थे।

विज्ञापन
Mohali: The gang that shot the property dealer was revealed, seven arrested
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंजाब के मोहाली क्षेत्र में रंगदारी नहीं देने पर गांव झामपुर के प्रॉपर्टी डीलर रोहित को गोली मारने के मामले में सात बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान मनवीर सिंह उर्फ मनवीर राणा निवासी बरवाला (पंचकूला), दीपक कुमार उर्फ दीपू निवासी रायपुररानी (पंचकूला), प्रवीन कुमार निवासी घरौंदा (करनाल), मनीष सैनी उर्फ मनी निवासी बरवाला, निखिल कुमार निवासी नयागांव, रोहित कुमार उर्फ पीनू निवासी डड्डूमाजरा कॉलोनी (चंडीगढ़) और दीक्षांत उर्फ दीक्षू निवासी रायपुररानी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


इनके अलावा पुलिस ने इस मामले में मूलरूप से रोपड़ के रहने वाले प्रिंस चौहान (हाल निवासी कनाडा), संदीप उर्फ काला राणा मूल निवासी गांव कनौली व हाल निवासी कनाडा और दिलबर निवासी गांव भैरोंवाली (अंबाला) को नामजद किया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी प्रिंस चौहान और काला राणा के इशारे पर ही ट्राइसिटी में रंगदारी मांगने का काम कर रहे थे। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने .32 बोर की दो पिस्टल, पांच गोलियां, एक होंडा सिटी कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. संदीप कुमार गर्ग ने बताया कि आठ जून की रात को रोहित गांव झामपुर में अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग आए और उस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान रोहित के पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए तो पता चला कि उससे रंगदारी मांगी गई थी।

जब उसने रंगदारी नहीं दी तो बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं, हमलावर गोली मारने के बाद धमकी देकर गए थे कि रंगदारी नहीं दी तो अगली बार इससे भी बुरा अंजाम होगा। रोहित की शिकायत पर बलौंगी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने और अन्य बनती आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।

वारदात के बाद विशेष टीमों ने संयुक्त प्रयास कर सबसे पहले आरोपियों का सुराग लगाया। इसके बाद पुलिस ने 25 जून से लेकर एक जुलाई तक कार्रवाई कर सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से असलहे और वाहन बरामद किए।

पंचकूला में भी क्लब के मालिक को धमकी देकर की थी फायरिंग
एसएसपी डॉ. संदीप कुमार गर्ग ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपियों ने पंचकूला में एक निजी क्लब संचालक से भी रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर उसके क्लब के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। इस संबंध में पंचकूला सेक्टर-5 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बनती आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।


कई वारदातों का हो सकता है खुलासा
एसएसपी ने बताया कि गिरोह के सात बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद इलाके में हुई कई वारदातें सुलझने की संभावना है। पंचकूला और मोहाली के अलावा आरोपियों के कुछ अन्य इलाकों में भी वारदात करने की आशंका है। पुलिस लगातार आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed