{"_id":"60604413643fe75af236e617","slug":"mohali-police-raid-in-club-fir-filed-against-30-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लब में छापा : रात्रि कर्फ्यू में चल रही थी पार्टी, छलक रहे थे जाम, हुक्के का भी था इंतजाम, 30 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
क्लब में छापा : रात्रि कर्फ्यू में चल रही थी पार्टी, छलक रहे थे जाम, हुक्के का भी था इंतजाम, 30 गिरफ्तार
Sun, 28 Mar 2021 02:26 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 28 Mar 2021 02:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की वजह से लगे नाइट कर्फ्यू को तोड़कर देर रात पार्टी आयोजित करने के आरोप में फेज-11 थाना पुलिस ने वाकिंग स्ट्रीट नाइट क्लब के मालिक समेत 30 लोगों पर केस दर्ज किया है। डीएसपी सिटी-2 दीप कमल की अगुवाई में पुलिस ने देर रात क्लब में छापा मारा। इस दौरान क्लब का मालिक साजन महाजन मौके से भागने में कामयाब रहा। जबकि शेष लोगों को पुलिस ने दबोच लिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने छह लोगों के वाहन कब्जे में लिए हैं। इस संबंध में थाना फेज-11 में आरोपियों पर आईपीसी की धारा 188 और 269 व डिजास्टर मैनेजमेंट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। थाना 11 पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार-रविवार रात सवा दो बजे पार्टी के बारे में सूचना मिली थी। सूचना देने वाले ने बताया कि वाकिंग स्ट्रीट नाइट क्लब में नाइट कर्फ्यू को तोड़कर पार्टी चल रही है। इसके बाद पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
टीम के सामने आया कि क्लब का मुख्य गेट बंद था। जबकि पिछले गेट से लोगों की आवाजाही चल रही थी। यह दरवाजा काफी छोटा था। इतना ही नहीं पुलिस की सूचना मिलने के बाद क्लब का मालिक मौके से फरार हो गया। इस दौरान पुलिस की टीम क्लब में गई, वहां पर 30 के करीब लोग मौजूद थे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अंदर शराब व हुक्के का भी इंतजाम था। बता दें कि क्लब के साथ विवादों का पुराना नाता है। चार अगस्त 2019 में क्लब के बाहर कुछ युवकों में विवाद हो गया था। इस दौरान एक 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर युवक की हत्या कर दी
विज्ञापन
गई थी। मृतक की पहचान मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी के रूप में हुई थी।
ऐसे चली थी पार्टी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जब पुलिस की तरफ से छापा मार गया तो पुलिस की टीम हैरान रह गई। क्लब में क्षमता से ज्यादा लोग थे। इतना ही क्लब के अंदर शराब व हुक्के के कश चल रहे थे। इस दौरान क्लब में 30 लोग थे, जिनमें 28 युवक थे। वहीं, पुलिस का कहना है कि क्लब के मालिक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
क्या कहते है अधिकारी
हमारी टीम ने देर रात क्लब में छापा मारा था। क्लब में पार्टी चल रही थी। मौके पर 30 लोग थे, क्लब का मालिक भागने में कामयाब रहा है। जल्दी ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। दीप कमल, डीएसपी सिटी-दो, मोहाली।