{"_id":"57338c1a4f1c1bf12091a04c","slug":"misbehave-with-lady-lawyer-lawyer-suspended-mohali-district-court-derabassi-court-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला वकील से अभद्रता का आरोपी वकील बार से निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला वकील से अभद्रता का आरोपी वकील बार से निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Thu, 12 May 2016 04:24 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी की स्थानीय अदालत परिसर के बाहर उस समय हंगामा हो गया, जब एक महिला वकील ने 55 वर्षीय एक वकील पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। महिला वकील ने आरोपी के खिलाफ बार एसोसिएशन में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। इस पर बार एसोसिएशन ने वकील को एक साल के लिए बार की सदस्यता से निलंबित कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर वकील ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
जानकारी मुताबिक, वकील के खिलाफ हाईकोर्ट में प्रेक्टिस करने वाली एक महिला वकील ने लिखित शिकायत दी थी। इस संबंध में बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट संजय चौधरी की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। इसमें आरोपी वकील को निलंबित करने का निर्णय लिया गया। हालांकि आरोपी वकील ने अपना लिखित जवाब नहीं दिया है, लेकिन मौखिक तौर पर गलती मानी है। गलती मानने पर बार एसोसिएशन ने आरोपी को एक साल के लिए बार की सदस्यता से निलंबित कर दिया है। प्रधान संजय चौधरी ने इसकी पुष्टि की। उधर, आरोपी वकील ने कहा कि महिला वकील के आरोप निराधार हैं।