फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   landlord beet kashmiri boy mohali, police case ragested

मोहाली में मकान मालिक ने कश्मीरी युवक को पीटा, केस दर्ज

Mon, 21 Mar 2016 08:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Mon, 21 Mar 2016 08:40 AM IST
विज्ञापन
landlord beet kashmiri boy mohali, police case ragested
वारदात - फोटो : file pic
गांव चिल्ला में मकान मालिक द्वारा कश्मीरी युवक को पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की पहचान संजय सिंह ठाकुर के रूप में हुई है। सोहाना पुलिस ने आरोपी गुरुसिमरन सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हालांकि, आरोपी फरार हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, पुलिस ने पीड़ित को सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

जानकारी के मुताबिक, संजय सिंह ठाकुर डोडा जिले (जम्मू-कश्मीर) का रहने वाला है। वह यहां एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है और गांव चिल्ला में गुरुसिमरन सिंह के घर में पीजी में रहता है। कमरे में उसके कुछ दोस्त रहते हैं। जोकि रात को खाना खाने के लिए बाहर गए थे। वह गलती से अपने कमरे में पंखा बंद करना भूल गए थे।
विज्ञापन


इतने में मकान मालिक अपने कुछ साथियों के साथ उसके कमरे आया। उसने संजय से पूछा की पंखा क्यों चल रहा है। संजय ने बताया कि उसके दोस्त गलती से पंखा खुला छोड़कर चले गए हैं। उन्होंने कमरे में बाहर ताला लगा रखा है। इतने में आरोपी संजय के साथ गाली गलौच करने लगे। मामला इतना गरमा गया कि आरोपी व उसके साथियों ने उसकी धुनाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने मामला शांत करवाया। वहीं, पुलिस को दिए अपने बयानों में संजय ने बताया कि आरोपी व उसके साथियों ने परने से गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। जांच अधिकारी नायब सिंह ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307,323 और 506 मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed