फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   injured boy died in pgi, deadly attack on boy in kurali, crime, kurali, police, mohali

कातिलाना हमले में घायल युवक की मौत, 6 पर केस दर्ज

Fri, 29 Apr 2016 10:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Fri, 29 Apr 2016 10:22 AM IST
विज्ञापन
injured boy died in pgi, deadly attack on boy in kurali, crime, kurali, police, mohali
कातिलाना हमले में घायल युवक की मौत - फोटो : demo pic
कुराली मेन बाजार में बुधवार को हुए कातिलाना हमले में घायल युवक की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में दो अज्ञात युवकों समेत 6 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जबकि इस मामले में शामिल एक युवक पहले से ही हत्या के केस में जेल में बंद है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार को कुराली के माता रानी चौक पर बुलेट पर जा रहे बडाली निवासी परविंदर सिंह को बाइक सवार युवकों ने घेर कर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। हमले में वह गंभीर रूप में घायल हो गया था। गंभीर हालत में उसे चंडीगढ़ पीजीआई भर्ती करवाया गया था, लेकिन वीरवार सुबह वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस को दर्ज करवाए बयानों में परविंदर के पिता जगजीत सिंह ने कहा कि वह बाजार में काम करने आया था। साथ ही परविंदर भी बुलेट नंबर पीबी 71-3879 पर आया था। उन्होंने कहा कि जब वह माता रानी चौक पर पहुंचे तो वहां कुछ युवक बाइक नंबर सीएच 03 एल-3328 पर आए। उन्होंने बताया कि आरोपी युवकों ने हेलमेट पहन रखे थे। उनके हाथों में तेजधार हथियार थे। उन्होंने स्कूल के सामने उसके बेटे पर हमला कर दिया। तेजधार हथियारों से कई बार उस पर हमला करके गंभीर रूप में घायल कर दिया। शोर मचाने के बाद हमलावर भाग गए थे।
विज्ञापन


परविंदर की गवाही से हुई थी सजा
जगजीत सिंह ने बताया कि हमला रंजिशन हुआ। उन्होंने कहा कि अक्तूबर 2009 में कुराली के अस्पताल के सामने सुखबीर सिंह और लखबीर सिंह ने गांव मुंधो संगतियां के धर्मेंद्र सिंह और कमलजीत सिंह का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया था। इस मामले में परविंदर सिंह ने गवाही दी थी। इस कारण सुखबीर और लखबीर सिंह को सजा हुई थी। हत्या के मामले में सुखबीर सिंह अभी भी जेल में है। जबकि, लखबीर सिंह जेल से छूटकर आया था, इसके बाद वह जेल नहीं गया। इस कारण अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा है। इस रंजिश के कारण युवकों ने हमला किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक के पिता जगजीत सिंह के बयानों पर सुखबीर सिंह सुक्खू, लखबीर सिंह गोलू, दविंदर सिंह विक्की नंबरदार निवासी कुराली, प्रदूमण सिंह पिक्का निवासी बरौली और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ 302,120बी तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed